────────────────────────────────अध्याय - वंशानुक्रम एवं वातावरण का प्रभाव(बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र – CG TET)────────────────────────────────
भूमिका
बालक का विकास एक जटिल तथा निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। जन्म से लेकर परिपक्व अवस्था तक बालक में अनेक प्रकार के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक तथा भावनात्मक परिवर्तन होते रहते हैं। बालक के विकास को प्रभावित करने वाले अनेक कारक होते हैं, परंतु इनमें वंशानुक्रम एवं वातावरण का स्थान सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। आधुनिक मनोविज्ञान के अनुसार बालक का संपूर्ण विकास इन्हीं दोनों कारकों के संयुक्त प्रभाव से होता है।
1. वंशानुक्रम (Heredity)
अर्थ-
वंशानुक्रम का तात्पर्य उन गुणों से है जो बालक को अपने माता-पिता एवं पूर्वजों से जन्म के समय प्राप्त होते हैं।
सरल शब्दों में —
जो गुण बालक को जन्म से ही प्राप्त होते हैं, उन्हें वंशानुक्रम कहा जाता है।
परिभाषाएँ
वैज्ञानिकों द्वारा दी गई परिभाषाएँ -
वुडवर्थ के अनुसार —
“वंशानुक्रम वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा माता-पिता के गुण संतान में स्थानांतरित होते हैं।”
जार्ज थॉमसन के अनुसार —
“वंशानुक्रम वे जन्मजात विशेषताएँ हैं जो बालक को अपने पूर्वजों से प्राप्त होती हैं।”
वंशानुक्रम की विशेषताएँ
• यह जन्मजात होता है।
• यह जैविक एवं प्राकृतिक होता है।
• यह पीढ़ी दर पीढ़ी चलता है।
• इसमें परिवर्तन संभव नहीं होता।
• यह बालक की मूल क्षमताओं को निर्धारित करता है।
वंशानुक्रम का विकास पर प्रभाव
वंशानुक्रम बालक के विकास की आधारशिला रखता है। इसके द्वारा —
• शारीरिक संरचना का निर्धारण होता है।
• मस्तिष्क एवं स्नायु तंत्र का विकास प्रभावित होता है।
• बुद्धि का मूल स्तर निर्धारित होता है।
• कुछ जन्मजात रोग एवं दुर्बलताएँ पाई जाती हैं।
2. वातावरण (Environment)
अर्थ-
वातावरण से तात्पर्य बालक के चारों ओर विद्यमान उन सभी परिस्थितियों, शक्तियों एवं प्रभावों से है जो उसके जीवन एवं विकास को प्रभावित करते हैं।
सरल शब्दों में —
जिस वातावरण में बालक जन्म के बाद रहता, सीखता और अनुभव प्राप्त करता है, वही उसका वातावरण कहलाता है।
परिभाषाएँ-
वैज्ञानिकों द्वारा दी गई परिभाषाएँ -
वुडवर्थ के अनुसार —
“वातावरण वह समस्त बाह्य प्रभाव है जो व्यक्ति के विकास को प्रभावित करता है।”
रॉस के अनुसार —
“वातावरण से तात्पर्य उन सामाजिक शक्तियों से है जो मानव के व्यवहार को प्रभावित करती हैं।”
वातावरण के प्रकार
1.पारिवारिक वातावरण
2.विद्यालयी वातावरण
3.सामाजिक वातावरण
4.सांस्कृतिक वातावरण
1.पारिवारिक वातावरण
अर्थ -
बालक को सबसे पहला वातावरण परिवार से प्राप्त होता है। परिवार ही बालक की प्रथम पाठशाला होता है।
इसमें शामिल होते हैं —
माता-पिता, भाई-बहन, दादा-दादी तथा घर का भावनात्मक माहौल।
प्रभाव -
• भाषा का प्रारंभिक विकास होता है।
• आदतों और व्यवहार का निर्माण होता है।
• प्रेम, सहयोग, अनुशासन जैसे गुण विकसित होते हैं।
• बालक में सुरक्षा की भावना उत्पन्न होती है।
उदाहरण -
यदि परिवार का वातावरण प्रेमपूर्ण हो तो बालक आत्मविश्वासी बनता है।
2.विद्यालयी वातावरण
अर्थ -
विद्यालय में शिक्षक, सहपाठी, पाठ्यक्रम तथा अनुशासन से बना वातावरण विद्यालयी वातावरण कहलाता है।
प्रभाव -
• ज्ञान एवं बौद्धिक विकास होता है।
• सामाजिकता का विकास होता है।
• नेतृत्व एवं सहयोग की भावना उत्पन्न होती है।
• व्यवहार में अनुशासन आता है।
विद्यालय बालक के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
3.सामाजिक वातावरण
अर्थ -
समाज में रहने वाले लोग, सामाजिक नियम, परंपराएँ, रीति-रिवाज तथा सामाजिक व्यवहार सामाजिक वातावरण कहलाते हैं।
प्रभाव -
• सामाजिक मूल्यों का विकास होता है।
• कर्तव्य और अधिकार की समझ विकसित होती है।
• समाज के अनुसार व्यवहार करना सीखता है।
• सहयोग, सहनशीलता एवं जिम्मेदारी विकसित होती है।
4.सांस्कृतिक वातावरण
अर्थ -
भाषा, धर्म, कला, साहित्य, परंपराएँ एवं सांस्कृतिक मूल्य सांस्कृतिक वातावरण के अंतर्गत आते हैं।
प्रभाव -
• नैतिक मूल्यों का विकास होता है।
• संस्कृति के प्रति सम्मान उत्पन्न होता है।
• विचारधारा एवं जीवन दृष्टिकोण विकसित होता है।
5.भौतिक (प्राकृतिक) वातावरण
अर्थ -
प्राकृतिक परिस्थितियाँ जैसे — जलवायु, भोजन, आवास, स्वच्छता, प्रकाश आदि भौतिक वातावरण कहलाते हैं।
प्रभाव -
• शारीरिक विकास प्रभावित होता है।
• स्वास्थ्य एवं ऊर्जा स्तर पर प्रभाव पड़ता है।
• कार्यक्षमता पर असर पड़ता है।
संक्षेप में वातावरण के प्रकार
• पारिवारिक वातावरण — भावनात्मक विकास
• विद्यालयी वातावरण — बौद्धिक विकास
• सामाजिक वातावरण — सामाजिक विकास
• सांस्कृतिक वातावरण — नैतिक विकास
• भौतिक वातावरण — शारीरिक विकास
वातावरण की विशेषताएँ
• यह जन्म के बाद प्रभाव डालता है।
• यह सामाजिक प्रकृति का होता है।
• यह परिवर्तनीय होता है।
• यह सीखने एवं अनुभव पर आधारित होता है।
• यह व्यवहार एवं व्यक्तित्व को दिशा देता है।
वातावरण का विकास पर प्रभाव
वातावरण बालक की जन्मजात क्षमताओं को विकसित करता है। इसके प्रभाव से —
• भाषा विकास होता है।
• सामाजिक एवं नैतिक गुण विकसित होते हैं।
• भावनात्मक संतुलन उत्पन्न होता है।
• व्यक्तित्व का निर्माण होता है।
वंशानुक्रम एवं वातावरण का संयुक्त प्रभाव
आधुनिक मनोवैज्ञानिकों का मत है कि बालक का विकास केवल वंशानुक्रम अथवा केवल वातावरण से नहीं होता, बल्कि दोनों के पारस्परिक प्रभाव से होता है। इसे अंतःक्रिया सिद्धांत (Interaction Theory) कहा जाता है।
सूत्र (Formula)
मनोवैज्ञानिक वुडवर्थ ने स्पष्ट किया है कि वंशानुक्रम और वातावरण एक-दूसरे के पूरक (Complementary) हैं। विकास इन दोनों का योग नहीं, बल्कि गुणनफल है।
➤ विकास = वंशानुक्रम × वातावरण
(Development = Heredity × Environment)
वंशानुक्रम एवं वातावरण में अंतर
| आधार | वंशानुक्रम | वातावरण |
|---|---|---|
| प्राप्ति | जन्म से प्राप्त | जन्म के बाद प्राप्त |
| स्वरूप | जैविक प्रकृति का | सामाजिक प्रकृति का |
| परिवर्तन | परिवर्तन संभव नहीं | परिवर्तन संभव है |
| प्रभाव | सीमित प्रभाव | व्यापक प्रभाव |
| उदाहरण | आँखों का रंग, कद | भाषा सीखना, व्यवहार |
बाल विकास एवं वंशानुक्रम – 100 महत्वपूर्ण अभ्यास प्रश्न
Q1. बालक के विकास की दिशा 'सिर से पैर की ओर' होती है, इसे क्या कहते हैं?
(A) समीप-दूराभिमुख
(B) शिरोपुच्छीय (Cephalocaudal)
(C) वर्तुलाकार
(D) रेखीय
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (B) शिरोपुच्छीय (Cephalocaudal)
Q2. विकास कभी न रुकने वाली प्रक्रिया है, यह किस सिद्धांत पर आधारित है?
(A) एकीकरण का सिद्धांत
(B) अंतःक्रिया का सिद्धांत
(C) निरंतरता का सिद्धांत
(D) व्यक्तिगत भिन्नता का सिद्धांत
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (C) निरंतरता का सिद्धांत
Q3. वुडवर्थ के अनुसार विकास का सही सूत्र क्या है?
(A) विकास = वंशानुक्रम + वातावरण
(B) विकास = वंशानुक्रम - वातावरण
(C) विकास = वंशानुक्रम ÷ वातावरण
(D) विकास = वंशानुक्रम × वातावरण
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (D) विकास = वंशानुक्रम × वातावरण
Q4. वंशानुक्रम को एक ________ सामाजिक संरचना माना जाता है।
(A) गत्यात्मक (Dynamic)
(B) गौण
(C) स्थिर (Static)
(D) प्राथमिक
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (C) स्थिर (Static)
Q5. मनोविज्ञान में 'पोषण' (Nurture) शब्द का क्या तात्पर्य है?
(A) आनुवंशिकता
(B) वातावरण एवं अनुभव
(C) संतुलित भोजन
(D) शारीरिक वृद्धि
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (B) वातावरण एवं अनुभव
Q6. विकास के 'समीप-दूराभिमुख' (Proximodistal) सिद्धांत के अनुसार विकास होता है—
(A) सिर से पैर की ओर
(B) केंद्र से बाहर की ओर
(C) सामान्य से विशिष्ट की ओर
(D) पैर से सिर की ओर
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (B) केंद्र से बाहर की ओर
Q7. "वंशानुक्रम व्यक्ति की जन्मजात विशेषताओं का पूर्ण योग है।" यह कथन किसका है?
(A) जेम्स ड्रेवर
(B) वुडवर्थ
(C) बी. एन. झा
(D) रॉस
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (C) बी. एन. झा
Q8. एक बच्चा पहले पूरे हाथ को, फिर उंगलियों को हिलाना सीखता है। यह सिद्धांत है—
(A) एकीकरण का सिद्धांत
(B) निरंतरता का सिद्धांत
(C) समान प्रतिमान का सिद्धांत
(D) अंतःसंबंध का सिद्धांत
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (A) एकीकरण का सिद्धांत
Q9. विकास की प्रक्रिया में 'प्रत्यागमन का नियम' (Law of Regression) क्या है?
(A) माता-पिता के समान गुण आना
(B) माता-पिता के विपरीत गुण आना
(C) वातावरण का प्रभाव पड़ना
(D) बुद्धि का तेज होना
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (B) माता-पिता के विपरीत गुण आना
Q10. "वातावरण वह बाहरी शक्ति है जो हमें प्रभावित करती है।" यह किसने कहा?
(A) वुडवर्थ
(B) गिल्बर्ट
(C) रॉस
(D) एनास्टासी
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (C) रॉस
Q11. विकास के किस सिद्धांत के अनुसार बालक एक सीधी रेखा में प्रगति नहीं करता?
(A) रेखीय सिद्धांत
(B) वर्तुलाकार (Spiral) सिद्धांत
(C) एकीकरण सिद्धांत
(D) दिशा का सिद्धांत
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (B) वर्तुलाकार (Spiral) सिद्धांत
Q12. जुड़वाँ बच्चों में शारीरिक और मानसिक अंतर होना किस सिद्धांत का उदाहरण है?
(A) समान प्रतिमान
(B) व्यक्तिगत भिन्नता
(C) निरंतरता
(D) सामान्य से विशिष्ट
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (B) व्यक्तिगत भिन्नता
Q13. 'प्रकृति-पोषण विवाद' (Nature–Nurture Debate) किससे संबंधित है?
(A) व्यवहार और वातावरण
(B) वातावरण और जीव विज्ञान
(C) आनुवंशिकता और वातावरण
(D) समाज और संस्कृति
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (C) आनुवंशिकता और वातावरण
Q14. बालक की आँखों का रंग और बालों का प्रकार किस पर निर्भर करता है?
(A) वातावरण
(B) प्रशिक्षण
(C) वंशानुक्रम
(D) समाज
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (C) वंशानुक्रम
Q15. विकास हमेशा 'सामान्य से ________' की ओर होता है।
(A) कठिन
(B) विशिष्ट
(C) सरल
(D) मध्यम
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (B) विशिष्ट
Q16. शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास एक-दूसरे से जुड़े हैं। यह कौन सा सिद्धांत है?
(A) अंतःसंबंध का सिद्धांत
(B) एकीकरण का सिद्धांत
(C) निरंतरता का सिद्धांत
(D) दिशा का सिद्धांत
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (A) अंतःसंबंध का सिद्धांत
Q17. परिपक्वता (Maturation) का संबंध मुख्य रूप से किससे है?
(A) अधिगम से
(B) विकास से
(C) सृजनात्मकता से
(D) रुचि से
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (B) विकास से
Q18. बालक का विकास परिणाम है—
(A) केवल आनुवंशिकता का
(B) केवल वातावरण का
(C) आनुवंशिकता और वातावरण की अंतःक्रिया का
(D) आर्थिक कारकों का
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (C) आनुवंशिकता और वातावरण की अंतःक्रिया
Q19. आनुवंशिकता के असली वाहक (Carriers) कौन होते हैं?
(A) कोशिकाएं
(B) जींस (Genes)
(C) रक्त
(D) हड्डियाँ
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (B) जींस (Genes)
Q20. विकास की गति कभी तीव्र तो कभी मंद होती है, यह किस सिद्धांत को दर्शाता है?
(A) निरंतरता का सिद्धांत
(B) असमान गति का सिद्धांत
(C) एकीकरण का सिद्धांत
(D) दिशा का सिद्धांत
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (B) असमान गति का सिद्धांत
Q21. "पर्यावरण वह प्रत्येक वस्तु है जो व्यक्ति को जींस के अतिरिक्त प्रभावित करती है।" यह किसने कहा?
(A) रॉस
(B) एनास्टासी
(C) वुडवर्थ
(D) बोरिंग
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (B) एनास्टासी
Q22. बालक का सामाजिक विकास सबसे अधिक किससे प्रभावित होता है?
(A) वंशानुक्रम
(B) वातावरण (समाज और परिवार)
(C) शारीरिक कद
(D) आँखों का रंग
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (B) वातावरण (समाज और परिवार)
Q23. विकास के सिद्धांतों को जानना शिक्षक के लिए क्यों जरूरी है?
(A) अनुशासन बनाए रखने के लिए
(B) शिक्षण विधियों को प्रभावी बनाने के लिए
(C) छात्रों के घर का पता जानने के लिए
(D) वेतन बढ़ाने के लिए
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (B) शिक्षण विधियों को प्रभावी बनाने के लिए
Q24. विकास के किस सिद्धांत के अनुसार पूरी मानव जाति का विकास क्रम एक जैसा होता है?
(A) समान प्रतिमान का सिद्धांत (Uniform Pattern)
(B) व्यक्तिगत भिन्नता
(C) एकीकरण
(D) वर्तुलाकार
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (A) समान प्रतिमान का सिद्धांत
Q25. 'प्रकृति' शब्द मनोविज्ञान में किसके लिए उपयोग किया जाता है?
(A) वातावरण
(B) समाज
(C) वंशानुक्रम (जैविक विरासत)
(D) विद्यालय
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (C) वंशानुक्रम (जैविक विरासत)
Q26. विकास के किस सिद्धांत के अनुसार बालक पहले अपने सिर पर नियंत्रण करना सीखता है?
(A) एकीकरण का सिद्धांत
(B) शिरोपुच्छीय (Cephalocaudal) सिद्धांत
(C) व्यक्तिगत भिन्नता
(D) निरंतरता का सिद्धांत
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (B) शिरोपुच्छीय (Cephalocaudal) सिद्धांत
Q27. 'बीजकोष की निरंतरता' का नियम किसके द्वारा दिया गया था?
(A) वुडवर्थ
(B) बीजमैन (Weismann)
(C) लैमार्क
(D) मेंडल
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (B) बीजमैन (Weismann)
Q28. बालक की आनुवंशिकता द्वारा कौन सा पक्ष सबसे अधिक निर्धारित होता है?
(A) सामाजिक विकास
(B) नैतिक विकास
(C) शारीरिक बनावट और बुद्धि का आधार
(D) भाषाई विकास
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (C) शारीरिक बनावट और बुद्धि का आधार
Q29. "विकास एक सतत और धीमी प्रक्रिया है" – यह कथन किसका है?
(A) कोलसनिक
(B) पियाजे
(C) स्किनर
(D) हरलॉक
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (C) स्किनर
Q30. विकास के 'एकीकरण सिद्धांत' का क्या तात्पर्य है?
(A) शरीर के अंगों का अलग-अलग बढ़ना
(B) अंगों का एक साथ तालमेल बिठाकर कार्य करना
(C) केवल मानसिक विकास होना
(D) विकास का रुक जाना
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (B) अंगों का एक साथ तालमेल बिठाकर कार्य करना
Q31. माता-पिता से संतानों को प्राप्त होने वाले गुणों को क्या कहते हैं?
(A) पर्यावरण
(B) वंशानुक्रम
(C) अधिगम
(D) समाज
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (B) वंशानुक्रम
Q32. विकास की कौन सी अवस्था में आनुवंशिकता का प्रभाव सबसे अधिक स्पष्ट दिखाई देता है?
(A) बाल्यावस्था
(B) किशोरावस्था
(C) गर्भावस्था (Pre-natal)
(D) प्रौढ़ावस्था
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (C) गर्भावस्था (Pre-natal)
Q33. "वातावरण में वे सब बाहरी तत्व आ जाते हैं, जिन्होंने व्यक्ति को जीवन आरंभ करने के समय से प्रभावित किया है" – यह परिभाषा किसकी है?
(A) वुडवर्थ
(B) रॉस
(C) बोरिंग
(D) ड्रेवर
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (A) वुडवर्थ
Q34. मेंडल ने अपने वंशानुक्रम के प्रयोग किस पर किए थे?
(A) चूहों पर
(B) मटर के पौधों पर
(C) बिल्लियों पर
(D) कुत्तों पर
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (B) मटर के पौधों पर
Q35. मानव विकास किन दोनों के योगदान का परिणाम है?
(A) अभिभावक एवं अध्यापक
(B) सामाजिक एवं सांस्कृतिक कारक
(C) वंशानुक्रम एवं वातावरण
(D) केवल वंशानुक्रम
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (C) वंशानुक्रम एवं वातावरण
Q36. विकास का कौन सा सिद्धांत व्यक्तिगत भिन्नता (Individual Differences) की व्याख्या करता है?
(A) समान प्रतिमान का सिद्धांत
(B) विकास की दर में भिन्नता का सिद्धांत
(C) निरंतरता का सिद्धांत
(D) एकीकरण का सिद्धांत
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (B) विकास की दर में भिन्नता का सिद्धांत
Q37. एक ही माता-पिता की दो संतानें बुद्धि और स्वभाव में भिन्न हो सकती हैं, यह वंशानुक्रम का कौन सा नियम है?
(A) समानता का नियम
(B) भिन्नता का नियम
(C) प्रत्यागमन का नियम
(D) बीजकोष की निरंतरता
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (B) भिन्नता का नियम
Q38. वंशानुक्रम को समझने के लिए 'जीन' (Gene) शब्द का प्रयोग सबसे पहले किसने किया था?
(A) मेंडल
(B) जोहानसन
(C) डार्विन
(D) लैमार्क
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (B) जोहानसन
Q39. विकास के 'समीप-दूराभिमुख' सिद्धांत का उदाहरण कौन सा है?
(A) पहले गर्दन संभालना फिर बैठना
(B) पहले भुजाओं पर नियंत्रण फिर उँगलियों पर
(C) पहले चलना फिर दौड़ना
(D) पहले बोलना फिर पढ़ना
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (B) पहले भुजाओं पर नियंत्रण फिर उँगलियों पर
Q40. "आनुवंशिकता (Nature) विकास की सीमा तय करती है, जबकि वातावरण (Nurture) उस सीमा के भीतर विकास करता है" – यह कथन?
(A) सत्य
(B) असत्य
(C) केवल वंशानुक्रम महत्वपूर्ण है
(D) केवल वातावरण महत्वपूर्ण है
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (A) सत्य
Q41. बालक के चरित्र का निर्माण सबसे अधिक किससे प्रभावित होता है?
(A) वंशानुक्रम से
(B) विद्यालय के वातावरण से
(C) पारिवारिक एवं सामाजिक वातावरण से
(D) केवल पुस्तकों से
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (C) पारिवारिक एवं सामाजिक वातावरण से
Q42. 'प्रकृति बनाम पोषण' विवाद में 'पोषण' शब्द का क्या अर्थ है?
(A) वातावरण एवं परिवेश
(B) जैविक विरासत
(C) खान-पान
(D) आनुवंशिक गुण
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (A) वातावरण एवं परिवेश
Q43. विकास कभी भी एक सीधी रेखा (Linear) में नहीं होता – यह किस सिद्धांत से संबंधित है?
(A) निरंतरता
(B) वर्तुलाकार (Spiral) प्रगति
(C) व्यक्तिगत अंतर
(D) अंतःसंबंध
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (B) वर्तुलाकार (Spiral) प्रगति
Q44. एक शिक्षक को वंशानुक्रम और वातावरण का ज्ञान होना क्यों आवश्यक है?
(A) बच्चों के माता-पिता से मिलने के लिए
(B) बच्चों की व्यक्तिगत क्षमताओं को समझकर मार्गदर्शन करने के लिए
(C) स्कूल की फीस तय करने के लिए
(D) अनुशासन के लिए
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (B) बच्चों की व्यक्तिगत क्षमताओं को समझकर मार्गदर्शन करने के लिए
Q45. कौन सा कारक विकास को 'गत्यात्मक' (Dynamic) बनाता है?
(A) वंशानुक्रम
(B) वातावरण
(C) हड्डियाँ
(D) रक्त समूह
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (B) वातावरण
Q46. आनुवंशिकता का भौतिक आधार (Physical Basis) क्या है?
(A) वातावरण
(B) जींस एवं क्रोमोसोम्स
(C) भोजन
(D) समाज
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (B) जींस एवं क्रोमोसोम्स
Q47. विकास के किस सिद्धांत के अनुसार शारीरिक, मानसिक और संवेगात्मक पक्ष एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं?
(A) एकीकरण का सिद्धांत
(B) अंतःसंबंध (Inter-relation) का सिद्धांत
(C) निरंतरता का सिद्धांत
(D) दिशा का सिद्धांत
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (B) अंतःसंबंध का सिद्धांत
Q48. "वंशानुक्रम माता-पिता से संतान को प्राप्त होने वाले गुणों का नाम है" – यह किसने कहा?
(A) रूथ बेनेडिक्ट
(B) ड्रेवर
(C) वुडवर्थ
(D) रॉस
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (A) रूथ बेनेडिक्ट
Q49. विकास की कौन सी प्रक्रिया 'Womb to Tomb' (गर्भ से कब्र तक) चलती है?
(A) वृद्धि
(B) विकास
(C) परिपक्वता
(D) इनमें से कोई नहीं
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (B) विकास
Q50. आनुवंशिकता को समाज की किस प्रकार की संरचना माना गया है?
(A) गत्यात्मक
(B) स्थिर
(C) अस्थायी
(D) परिवर्तनशील
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (B) स्थिर
Q51. मानव व्यक्तित्व किसका परिणाम है?
(A) केवल आनुवंशिकता का
(B) केवल पालन-पोषण और शिक्षा का
(C) आनुवंशिकता और वातावरण की अंतःक्रिया का
(D) केवल आर्थिक कारकों का
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (C) आनुवंशिकता और वातावरण की अंतःक्रिया का
Q52. 'लैमार्क' का सिद्धांत विकास के किस पक्ष से संबंधित है?
(A) अर्जित गुणों के वितरण का नियम
(B) बीजकोष की निरंतरता
(C) प्रत्यागमन का नियम
(D) समानता का नियम
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (A) अर्जित गुणों के वितरण का नियम
Q53. किस मनोवैज्ञानिक ने कहा था कि "मुझे एक दर्जन स्वस्थ बच्चे दो..."?
(A) जे.बी. वाटसन
(B) वुडवर्थ
(C) स्किनर
(D) फ्रायड
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (A) जे.बी. वाटसन
Q54. विकास के 'सामान्य से विशिष्ट' सिद्धांत का अर्थ है—
(A) बच्चा पहले कठिन कार्य करता है फिर सरल
(B) बच्चा पहले सामान्य प्रतिक्रियाएं देता है फिर विशेष
(C) बच्चा केवल विशिष्ट कार्य ही करता है
(D) विकास की कोई निश्चित दिशा नहीं होती
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (B) बच्चा पहले सामान्य प्रतिक्रियाएं देता है फिर विशेष
Q55. एक बच्चे की मानसिक योग्यता का आधार मुख्य रूप से क्या है?
(A) वंशानुक्रम
(B) केवल विद्यालय
(C) खेल का मैदान
(D) परिवार की आर्थिक स्थिति
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (A) वंशानुक्रम
Q56. "पर्यावरण वह बाहरी वस्तु है जो व्यक्ति को प्रभावित करती है" – यह कथन किसका है?
(A) रॉस
(B) वुडवर्थ
(C) गिल्बर्ट
(D) ड्रेवर
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (A) रॉस
Q57. विकास की प्रक्रिया में 'परिपक्वता' (Maturation) क्या है?
(A) एक कृत्रिम प्रक्रिया
(B) एक सामाजिक प्रक्रिया
(C) एक स्वाभाविक जैविक प्रक्रिया
(D) एक शैक्षिक प्रक्रिया
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (C) एक स्वाभाविक जैविक प्रक्रिया
Q58. मनुष्य में कितने जोड़ी गुणसूत्र (Chromosomes) पाए जाते हैं?
(A) 22 जोड़ी
(B) 23 जोड़ी
(C) 24 जोड़ी
(D) 46 जोड़ी
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (B) 23 जोड़ी
Q59. आनुवंशिकता के 'समानता के नियम' के अनुसार क्या होता है?
(A) माता-पिता के विपरीत गुण आना
(B) माता-पिता के समान गुण आना
(C) केवल वातावरण का प्रभाव
(D) गुणों का कोई निश्चित क्रम न होना
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (B) माता-पिता के समान गुण आना
Q60. बालक के विकास में 'प्राथमिक' वातावरण किसे माना जाता है?
(A) विद्यालय
(B) परिवार
(C) समाज
(D) संचार माध्यम
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (B) परिवार
Q61. विकास के 'अंतःसंबंध' के सिद्धांत का क्या अर्थ है?
(A) विकास अचानक होता है
(B) विकास के सभी पक्ष एक-दूसरे पर निर्भर हैं
(C) विकास केवल शारीरिक होता है
(D) विकास का कोई क्रम नहीं होता
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (B) विकास के सभी पक्ष एक-दूसरे पर निर्भर हैं
Q62. बालक की भाषा का विकास सबसे अधिक किस पर निर्भर करता है?
(A) वंशानुक्रम पर
(B) समृद्ध भाषाई वातावरण पर
(C) केवल पुस्तकों पर
(D) बालक के कद पर
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (B) समृद्ध भाषाई वातावरण पर
Q63. वर्णान्धता (Color Blindness) किस प्रकार का रोग है?
(A) सामाजिक
(B) वातावरण जनित
(C) वंशानुगत
(D) संक्रामक
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (C) वंशानुगत
Q64. विकास की गति 'दर' के बारे में कौन सा कथन सही है?
(A) यह सबके लिए समान होती है
(B) यह भिन्न-भिन्न व्यक्तियों में भिन्न होती है
(C) यह कभी नहीं बदलती
(D) यह केवल आनुवंशिकता पर निर्भर है
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (B) यह भिन्न-भिन्न व्यक्तियों में भिन्न होती है
Q65. "संतान अपने माता-पिता के गुणों का औसत प्राप्त करती है" – यह कौन सा नियम है?
(A) प्रत्यागमन का नियम
(B) गाल्टन का जीव सांख्यिकी नियम
(C) समानता का नियम
(D) भिन्नता का नियम
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (B) गाल्टन का जीव सांख्यिकी नियम
Q66. विकास के किस सिद्धांत के अनुसार बालक पहले अपने 'धड़' (Center) पर नियंत्रण पाता है?
(A) शिरोपुच्छीय
(B) समीप-दूराभिमुख (Proximodistal)
(C) निरंतरता
(D) एकीकरण
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (B) समीप-दूराभिमुख (Proximodistal)
Q67. अधिगम (Learning) को प्रभावित करने वाला वातावरणीय कारक कौन सा है?
(A) बुद्धि
(B) परिपक्वता
(C) विद्यालय का माहौल
(D) आनुवंशिक बनावट
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (C) विद्यालय का माहौल
Q68. व्यक्ति का 'स्वभाव' मुख्य रूप से किससे निर्धारित होता है?
(A) वंशानुक्रम से
(B) शिक्षा से
(C) केवल मित्रों से
(D) धन से
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (A) वंशानुक्रम से
Q69. विकास 'पुनर्बलन' (Reinforcement) से अधिक प्रभावित होता है – यह किस पक्ष से संबंधित है?
(A) वंशानुक्रम
(B) वातावरण
(C) जैविक
(D) इनमें से कोई नहीं
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (B) वातावरण
Q70. 'प्रकृति' और 'पोषण' के बीच कैसा संबंध है?
(A) दोनों स्वतंत्र हैं
(B) दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं
(C) दोनों में विवाद है
(D) केवल प्रकृति महत्वपूर्ण है
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (B) दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं
Q71. गाल्टन ने वंशानुक्रम के अध्ययन के लिए कौन सी विधि अपनाई थी?
(A) प्रयोगात्मक विधि
(B) सांख्यिकी विधि (Biometry)
(C) अवलोकन विधि
(D) साक्षात्कार विधि
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (B) सांख्यिकी विधि (Biometry)
Q72. बालक की ऊँचाई और शारीरिक ढाँचा मुख्य रूप से प्रभावित होता है—
(A) संतुलित भोजन से
(B) व्यायाम से
(C) आनुवंशिकता से
(D) उपरोक्त सभी
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (D) उपरोक्त सभी
Q73. 'समान प्रतिमान' (Uniform Pattern) का सिद्धांत किस पर लागू होता है?
(A) केवल मनुष्यों पर
(B) केवल पशुओं पर
(C) सभी जीव प्रजातियों पर
(D) केवल मेधावी बच्चों पर
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (C) सभी जीव प्रजातियों पर
Q74. विकास कभी सीधी रेखा में न होकर 'घुमावदार' होता है, इसे कहते हैं—
(A) वर्तुलाकार (Spiral)
(B) रेखीय (Linear)
(C) लम्बवत
(D) क्षैतिज
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (A) वर्तुलाकार (Spiral)
Q75. बालक की 'बुद्धि' को विकास की सीमा कौन प्रदान करता है?
(A) वातावरण
(B) विद्यालय
(C) वंशानुक्रम
(D) समाज
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (C) वंशानुक्रम
Q76. "वातावरण वह प्रत्येक वस्तु है जो व्यक्ति को घेरे हुए है" – यह किसने कहा?
(A) गिल्बर्ट
(B) रॉस
(C) वुडवर्थ
(D) एनास्टासी
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (A) गिल्बर्ट
Q77. विकास के सिद्धांतों का ज्ञान एक शिक्षक को क्या बनाने में मदद करता है?
(A) सख्त अनुशासनवादी
(B) प्रभावी मार्गदर्शक
(C) केवल परीक्षा परिणाम सुधारने वाला
(D) इनमें से कोई नहीं
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (B) प्रभावी मार्गदर्शक
Q78. बालक का 'नैतिक विकास' सबसे ज्यादा किससे प्रभावित होता है?
(A) वंशानुक्रम से
(B) सामाजिक वातावरण और संस्कारों से
(C) ऊँचाई से
(D) रक्त समूह से
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (B) सामाजिक वातावरण और संस्कारों से
Q79. मेंडल के नियमों को और किस नाम से जाना जाता है?
(A) विकासवाद का नियम
(B) आनुवंशिकी का नियम
(C) सामाजिकता का नियम
(D) अधिगम का नियम
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (B) आनुवंशिकी का नियम
Q80. 'शिरोपुच्छीय क्रम' में विकास की शुरुआत कहाँ से होती है?
(A) पैरों से
(B) धड़ से
(C) सिर से
(D) हाथों से
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (C) सिर से
Q81. विकास की प्रक्रिया में 'अभ्यास' का संबंध किससे है?
(A) वंशानुक्रम से
(B) वातावरण और अधिगम से
(C) केवल परिपक्वता से
(D) केवल कद बढ़ने से
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (B) वातावरण और अधिगम से
Q82. एक बच्चा जो शुरू में रोकर चिल्लाता है, बाद में केवल आँखों से आंसू बहाता है – यह सिद्धांत है—
(A) सामान्य से विशिष्ट की ओर
(B) एकीकरण
(C) निरंतरता
(D) व्यक्तिगत भिन्नता
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (A) सामान्य से विशिष्ट की ओर
Q83. "वंशानुक्रम हमें विकसित होने की क्षमताएं देता है, वातावरण इन क्षमताओं को विकसित करता है" – यह विचार है—
(A) सत्य
(B) असत्य
(C) भ्रमपूर्ण
(D) वैज्ञानिक नहीं है
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (A) सत्य
Q84. विकास की गति में भिन्नता का क्या कारण है?
(A) केवल वंशानुक्रम
(B) केवल वातावरण
(C) वंशानुक्रम और वातावरण की भिन्नता
(D) केवल विद्यालय
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (C) वंशानुक्रम और वातावरण की भिन्नता
Q85. वंशानुक्रम का 'प्रत्यागमन का नियम' किस पर आधारित है?
(A) सांख्यिकी के सिद्धांत पर
(B) माता-पिता के समान होने पर
(C) समाज के नियम पर
(D) केवल वातावरण पर
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (A) सांख्यिकी के सिद्धांत पर
Q86. विकास के किस सिद्धांत के अनुसार विकास एक 'पैटर्न' का पालन करता है?
(A) समान प्रतिमान का सिद्धांत
(B) निरंतरता का सिद्धांत
(C) दिशा का सिद्धांत
(D) उपरोक्त सभी
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (D) उपरोक्त सभी
Q87. बालक का 'मानसिक स्वास्थ्य' किससे अधिक प्रभावित होता है?
(A) घर के वातावरण से
(B) आँखों के रंग से
(C) बालों के प्रकार से
(D) हड्डियों की मजबूती से
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (A) घर के वातावरण से
Q88. 'वंशानुक्रम' और 'वातावरण' का संबंध कैसा है?
(A) प्रतिरोधात्मक
(B) सहयोगात्मक और पूरक
(C) कोई संबंध नहीं है
(D) केवल वंशानुक्रम श्रेष्ठ है
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (B) सहयोगात्मक और पूरक
Q89. विकास के 'वर्तुलाकार' सिद्धांत के अनुसार विकास—
(A) हमेशा एक जैसी गति से होता है
(B) आगे बढ़कर पीछे मुड़कर सुदृढ़ होता है
(C) केवल एक दिशा में होता है
(D) अचानक रुक जाता है
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (B) आगे बढ़कर पीछे मुड़कर सुदृढ़ होता है
Q90. "मनुष्य जो कुछ भी बनता है, उसमें वंशानुक्रम और वातावरण का समान हाथ है" – यह कथन है—
(A) रॉस का
(B) वुडवर्थ का
(C) पियाजे का
(D) थार्नडाइक का
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (B) वुडवर्थ का
Q91. बालक की 'सृजनात्मकता' (Creativity) को कौन निखारता है?
(A) केवल वंशानुक्रम
(B) उचित वातावरण और प्रशिक्षण
(C) केवल कद
(D) केवल जींस
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (B) उचित वातावरण और प्रशिक्षण
Q92. विकास की प्रक्रिया में 'अंतःक्रिया' का अर्थ है—
(A) लड़ाई करना
(B) वंशानुक्रम और वातावरण का आपसी प्रभाव
(C) केवल पढ़ना
(D) केवल खेलना
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (B) वंशानुक्रम और वातावरण का आपसी प्रभाव
Q93. मेंडल ने अपने प्रयोगों के लिए मटर का पौधा ही क्यों चुना?
(A) क्योंकि यह आसानी से उपलब्ध था
(B) क्योंकि इसमें विपरीत लक्षण (Contrasting traits) स्पष्ट थे
(C) क्योंकि यह सस्ता था
(D) क्योंकि यह बड़ा होता है
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (B) क्योंकि इसमें विपरीत लक्षण स्पष्ट थे
Q94. विकास के 'समीप-दूराभिमुख' सिद्धांत में 'समीप' का अर्थ क्या है?
(A) सिर
(B) हृदय या रीढ़ की हड्डी (केंद्र)
(C) हाथ की उंगलियां
(D) पैर के पंजे
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (B) हृदय या रीढ़ की हड्डी (केंद्र)
Q95. बालक का 'भाषा विकास' किस सिद्धांत का अनुसरण करता है?
(A) सामान्य से विशिष्ट
(B) केवल विशिष्ट
(C) केवल वंशानुक्रम
(D) इनमें से कोई नहीं
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (A) सामान्य से विशिष्ट
Q96. "आनुवंशिकता स्थिर है और वातावरण परिवर्तनशील है" – यह कथन—
(A) सही है
(B) गलत है
(C) आंशिक रूप से सही है
(D) असंगत है
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (A) सही है
Q97. व्यक्तिगत भिन्नता का मुख्य कारण क्या है?
(A) केवल वंशानुक्रम
(B) केवल वातावरण
(C) वंशानुक्रम और वातावरण दोनों
(D) केवल आर्थिक स्थिति
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (C) वंशानुक्रम और वातावरण दोनों
Q98. विकास का 'एकीकरण सिद्धांत' बालक को क्या सिखाता है?
(A) शरीर के अंगों में समन्वय (Coordination)
(B) अकेले काम करना
(C) केवल दौड़ना
(D) केवल सोचना
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (A) शरीर के अंगों में समन्वय
Q99. "विकास एक ऐसी प्रक्रिया है जिसका अंत कभी नहीं होता" – यह विचार किससे जुड़ा है?
(A) एकीकरण
(B) निरंतरता
(C) अंतःसंबंध
(D) सामान्य से विशिष्ट
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (B) निरंतरता
Q100. एक सफल शिक्षक के लिए बाल विकास के सिद्धांतों का ज्ञान—
(A) अनिवार्य है
(B) वैकल्पिक है
(C) अनावश्यक है
(D) केवल समय की बर्बादी है
👉 उत्तर देखें
उत्तर – (A) अनिवार्य है
