Type Here to Get Search Results !

भाषा और विचार |Language and Thought| Notes for CGTET & CTET in Hindi

भाषा और विचार का संबंध चित्र, CTET CGTET psychology notes in Hindi, language and thought diagram for exam – GYAN247.COM

 

भाषा और विचार (Language and Thought)


भूमिका

मानव जीवन में भाषा और विचार दोनों का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। मनुष्य अन्य प्राणियों से इसलिए भिन्न है क्योंकि उसमें सोचने तथा अपने विचारों को व्यक्त करने की क्षमता होती है। विचार मन की आंतरिक प्रक्रिया है, जबकि भाषा उन विचारों को बाहरी रूप प्रदान करती है। मनोविज्ञान में भाषा और विचार के संबंध को एक गहन एवं जटिल प्रक्रिया माना गया है, क्योंकि दोनों मिलकर मानव के संज्ञानात्मक विकास को दिशा प्रदान करते हैं।


भाषा अर्थ -

भाषा वह माध्यम है जिसके द्वारा मनुष्य अपने सूक्ष्म विचारों, भावनाओं, संवेगों और अनुभवों को दूसरों के समक्ष अभिव्यक्त करता है तथा दूसरों के विचारों को ग्रहण करता है।


भाषा के वैज्ञानिक परिभाषाएं-

नोआम चॉम्स्की (Noam Chomsky)- ​"भाषा मनुष्यों में एक जन्मजात क्षमता है। बालक के पास एक 'भाषा अर्जन उपकरण' (Language Acquisition Device) होता है, जो उसे सार्वभौमिक व्याकरण (Universal Grammar) के नियमों को समझने में मदद करता है।"

एडवर्ड सपीर (Edward Sapir)- "भाषा विशुद्ध रूप से मानवीय और गैर-सहज (Non-instinctive) पद्धति है, जिसके द्वारा विचारों, संवेगों और इच्छाओं को स्वेच्छा से उत्पन्न प्रतीकों के माध्यम से संप्रेषित किया जाता है।"

एल. एस. वाइगोत्स्की (L. S. Vygotsky)- ​"भाषा केवल संचार का साधन नहीं है, बल्कि यह एक सांस्कृतिक उपकरण (Cultural Tool) है जो हमारे उच्च मानसिक कार्यों (Higher Mental Functions) को आकार देता है।"

भाषा (Language) की मानक अवधारणा

​भाषा केवल बातचीत का साधन नहीं है, बल्कि यह प्रतीकों की एक जटिल प्रणाली है। यह विचारों के आदान-प्रदान और संज्ञानात्मक विकास का मुख्य आधार है।

भाषा के प्रमुख मनोवैज्ञानिक अंग (Components of Language)

(i) ​स्वनिम (Phoneme)- यह ध्वनि की सबसे छोटी इकाई है। इनका अपना कोई स्वतंत्र अर्थ नहीं होता, लेकिन ये अर्थ बदलने की क्षमता रखती हैं (जैसे: 'क', 'ख', 'च')।

(ii) रूपिम (Morpheme)- यह भाषा की सबसे छोटी अर्थपूर्ण इकाई है। यह शब्द का वह भाग है जिसे और अधिक सार्थक टुकड़ों में नहीं तोड़ा जा सकता (जैसे: 'नल', 'जल')।

(iii)​ वाक्य विन्यास (Syntax)- यह व्याकरण के वे नियम हैं जो बताते हैं कि वाक्य में शब्दों का क्रम क्या होगा (जैसे- कर्ता + कर्म + क्रिया)।

(iv) ​अर्थ विन्यास (Semantics)- यह शब्दों और वाक्यों के अर्थों का व्यवस्थित अध्ययन है। एक वाक्य व्याकरण की दृष्टि से सही होकर भी अर्थ की दृष्टि से गलत हो सकता है।


भाषा विकास के क्रमिक चरण (Stages of Language Development)

​बालक में भाषा का विकास एक निश्चित क्रम में होता है-

• रुदन (Crying)- जन्म के समय प्रथम ध्वनि।

• ​कूजना (Cooing)- (6 सप्ताह) - केवल स्वर ध्वनियाँ निकालना।

• ​बबलाना (Babbling)- (6 माह) - स्वर और व्यंजन का मिश्रण (जैसे- बा-बा, दा-दा)।

• ​एक शब्द अवस्था (One-word Stage)- (1 वर्ष) - सार्थक शब्द बोलना (जैसे- माँ, पानी)।

• ​टेलीग्राफिक भाषण (Telegraphic Speech)- (18-24 माह) - दो शब्दों के छोटे वाक्य बनाना (जैसे- "पापा आओ", "मम्मी दे")।

भाषा अर्जन बनाम भाषा अधिगम (Acquisition vs Learning)

भाषा अर्जन (Language Acquisition)-

• ​प्रक्रिया- यह एक स्वाभाविक और अचेतन (Unconscious) प्रक्रिया है।
• ​माध्यम- बालक अपने वातावरण और परिवार से अनुकरण द्वारा सीखता है।
• ​नियम- इसमें व्याकरण के नियमों की आवश्यकता नहीं होती।
• ​उदाहरण- मातृभाषा (L1) का सीखना।

भाषा अधिगम (Language Learning)-

​प्रक्रिया- यह एक प्रयासपूर्ण और सचेतन (Conscious) प्रक्रिया है।
​माध्यम- इसके लिए औपचारिक संस्थान (जैसे स्कूल), शिक्षक और पाठ्यपुस्तकों की आवश्यकता होती है।
​नियम- इसमें व्याकरण और शब्दावली के नियमों को रटना या समझना पड़ता है।
• ​उदाहरण- द्वितीय भाषा (L2) जैसे अंग्रेजी सीखना।

वाइगोत्स्की का 'ZPD' और 'मचान' (Scaffolding) - भाषा के संदर्भ में

​वाइगोत्स्की ने बताया कि भाषा का विकास अकेले नहीं होता, बल्कि दूसरों की मदद से होता है।
​मचान/पाड़ (Scaffolding)- जब बालक भाषा सीखने में अटकता है, तो शिक्षक या माता-पिता द्वारा उसे जो अस्थायी सहायता (Hints/Clues) दी जाती है, उसे 'मचान' कहते हैं। 
• ​उदाहरण- बालक "पा-पा" कहना चाह रहा है, माँ उसे "पा-पा-जी" बोलकर प्रोत्साहित करती है।

भाषाई कौशलों का मनोवैज्ञानिक क्रम है।

(i)सुनना (Listening - L)- यह प्रथम कौशल है। बच्चा सबसे पहले अपने परिवेश की ध्वनियों और शब्दों को सुनता है। इसे 'अन्त: क्रिया' का आधार माना जाता है।
​(ii) बोलना (Speaking - S)- सुनने के बाद बच्चा अनुकरण (Imitation) द्वारा ध्वनियाँ निकालने और शब्द बोलने की कोशिश करता है।
​(iii) पढ़ना (Reading - R)- इसके बाद बच्चा अक्षरों और प्रतीकों को पहचानना और उनका अर्थ ग्रहण करना सीखता है।
​(iv) लिखना (Writing - W)- यह सबसे अंतिम और कठिन कौशल माना जाता है, जिसमें बच्चा अपने विचारों को लिपिबद्ध (सहेज कर) करना सीखता है।

भाषा की प्रमुख विशेषताएँ (Characteristics of Language)

• ​सामाजिक प्रक्रिया- भाषा का अस्तित्व समाज के बिना संभव नहीं है। यह सामाजिक अंतःक्रिया (Social Interaction) का परिणाम है।

• ​परिवर्तनशीलता- भाषा स्थिर नहीं होती; समय और स्थान के साथ इसमें बदलाव आता रहता है।

• ​प्रतीकात्मकता- भाषा में ध्वनियाँ और चिन्ह प्रतीकों के रूप में कार्य करते हैं (जैसे 'पानी' शब्द वास्तविक जल का प्रतीक है)।

• ​नियमबद्ध व्यवस्था- हर भाषा का अपना एक व्याकरण (Grammar) और संरचना (Syntax) होती है, जिसे बालक धीरे-धीरे आत्मसात करता है।


भाषा विकास के प्रमुख सिद्धांत

• ​नोआम चॉम्स्की (जन्मजात क्षमता)- चॉम्स्की के अनुसार बच्चों में भाषा सीखने की क्षमता जन्मजात (Innate) होती है। उन्होंने LAD (Language Acquisition Device) की अवधारणा दी, जो मानव मस्तिष्क में एक काल्पनिक उपकरण की तरह काम करता है।

• ​बी.एफ. स्किनर (अनुकरण)- इनके अनुसार भाषा अनुकरण (Imitation) और पुनर्बलन (Reinforcement) के माध्यम से सीखी जाती है।

• ​लेव वाइगोत्स्की (सामाजिक अंतःक्रिया)- वाइगोत्स्की का मानना था कि बालक समाज में बड़ों के साथ अंतःक्रिया करके भाषा सीखता है।

भाषा के कार्य (Functions of Language)

• ​संप्रेषण (Communication)- सूचनाओं का आदान-प्रदान करना।

• ​विचारों का संगठन- अव्यवस्थित विचारों को क्रमबद्ध और स्पष्ट बनाना।

• ​सामाजिक संबंध- समाज के साथ जुड़ने और संस्कृति को समझने का आधार।

• ​स्व-निर्देशन (Self-direction)- (वाइगोत्स्की के अनुसार) स्वयं के व्यवहार को निर्देशित करने के लिए भाषा का उपयोग करना।


भाषा और विचार का संबंध (Interrelation)

• ​जीन पियाजे- इनका तर्क है कि "विचार भाषा को निर्धारित करता है।" बालक में पहले संज्ञानात्मक समझ विकसित होती है, फिर वह उसे भाषा का रूप देता है।

• ​लेव वाइगोत्स्की- इनके अनुसार भाषा और विचार प्रारंभ में अलग-अलग होते हैं, लेकिन 3 वर्ष की आयु के बाद भाषा, विचार को निर्देशित करने लगती है (निजी भाषण/Private Speech)।

• ​भाषाई सापेक्षता का सिद्धांत (Sapir-Whorf Hypothesis)- इसके अनुसार, हमारी भाषा यह तय करती है कि हम दुनिया को किस तरह देखते और समझते हैं।


विचार (Thought) की अवधारणा

मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण से, विचार एक उच्च-स्तरीय संज्ञानात्मक प्रक्रिया (Higher Cognitive Process) है। यह एक ऐसी मानसिक प्रक्रिया है जिसमें हम सूचनाओं का विश्लेषण, संश्लेषण और मूल्यांकन करते हैं।

परिभाषा- "विचार वस्तुओं, घटनाओं या समस्याओं का एक मानसिक निरूपण (Mental Representation) है।"


विचार (चिंतन) के वैज्ञानिक परिभाषाएं

• ​रॉस (Ross)- ​"चिंतन (विचार) मानसिक क्रिया का ज्ञानात्मक पक्ष (Cognitive Aspect) है।" (यह परिभाषा अक्सर परीक्षाओं में पूछी जाती है)।

• ​गैरेट (Garrett)-"चिंतन एक प्रकार का 'अप्रत्यक्ष व्यवहार' (Implicit Behavior) है, जिसमें सामान्यतः प्रतीकों (Symbols) का प्रयोग किया जाता है।"

• ​वेलेंटाइन (Valentine)- ​"चिंतन शब्द का प्रयोग उस क्रिया के लिए किया जाता है जिसमें 'श्रृंखलाबद्ध विचार' किसी लक्ष्य या उद्देश्य की ओर प्रवाहित होते हैं।"

प्रकृति- विचार 'प्रकट' (Overt) नहीं बल्कि 'अप्रकट' (Covert) होते हैं। यह एक मध्यस्थ प्रक्रिया है जो उद्दीपक (Stimulus) और अनुक्रिया (Response) के बीच घटित होती है।


विचार के प्रमुख तत्व (Tools of Thinking)

विचार प्रक्रिया कुछ मानसिक साधनों के बिना संभव नहीं है। मानक पुस्तकों के अनुसार ये चार मुख्य तत्व हैं-

 (i) मानसिक प्रतिमाएँ (Mental Images)- जब हम किसी वस्तु के बारे में सोचते हैं, तो हमारे मस्तिष्क में उसका एक चित्र बनता है। यह विचार का सबसे प्रारंभिक आधार है।

(ii) संकल्पना/संप्रत्यय (Concepts)- समान गुणों वाली वस्तुओं के समूह को एक श्रेणी में रखना 'संप्रत्यय' कहलाता है। (जैसे- 'पक्षी' कहने पर पंख और उड़ने वाले जीव का विचार आना)।

(iii) प्रतीक एवं चिन्ह (Symbols and Signs)- झंडा, भाषा के शब्द, या गणितीय चिन्ह (+, ष-) विचारों को गति प्रदान करते हैं।

(iv) भाषा (Language)- विचार को अभिव्यक्त करने और उसे व्यवस्थित करने का सबसे सशक्त माध्यम भाषा है।


विचार और भाषा का अंतर्संबंध (The Great Debate)

CDP में यह सबसे महत्वपूर्ण भाग है कि पहले विचार आया या भाषा। इसके लिए दो मुख्य विचारकों को समझना अनिवार्य है-

(क) जीन पियाजे का दृष्टिकोण (विचार → भाषा)

 विचार की प्राथमिकता- पियाजे के अनुसार "विचार न केवल भाषा को निर्धारित करते हैं, बल्कि उससे पहले भी आते हैं।"

संज्ञानात्मक आधार- बालक का संज्ञानात्मक विकास (जैसे वस्तु स्थायित्व) उसके भाषा विकास की नींव रखता है।

अहं-केन्द्रित वाक (Egocentric Speech)- पियाजे ने कहा कि जब बच्चा खुद से बातें करता है, तो वह यह दर्शाता है कि उसका विचार अभी आत्मकेंद्रित है। वह दूसरों के दृष्टिकोण को नहीं समझ पा रहा है।

(ख) लेव वाइगोत्स्की का दृष्टिकोण (अंतःक्रियात्मक संबंध)

प्रारंभिक पृथक्करण- वाइगोत्स्की के अनुसार जन्म से 2-3 वर्ष तक भाषा और विचार दो अलग-अलग धाराएँ होती हैं।

संलयन (Merging)- 3 वर्ष के आसपास ये दोनों धाराएँ मिल जाती हैं और विचार भाषाई बन जाते हैं।

निजी वाक (Private Speech)- वाइगोत्स्की ने पियाजे के विपरीत तर्क दिया कि बच्चा खुद से बात करके अपने 'विचारों को निर्देशित' (Self-regulation) करता है। यह संज्ञानात्मक विकास का उपकरण है।


विचार के प्रकार (Types of Thinking)

प्रकार विवरण उपयोग
अभिसारी चिंतन (Convergent Thinking) किसी समस्या का केवल एक सही समाधान खोजने की प्रक्रिया। वस्तुनिष्ठ प्रश्न, बुद्धि परीक्षण।
अपसारी चिंतन (Divergent Thinking) एक ही समस्या के अनेक अलग-अलग एवं सृजनात्मक समाधान सोचने की क्षमता। सृजनात्मकता, आउट-ऑफ-द-बॉक्स सोच।


विचार की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले कारक

परिपक्वता (Maturation)- जैसे-जैसे मस्तिष्क परिपक्व होता है, अमूर्त चिंतन (Abstract Thinking) की क्षमता बढ़ती है।
अनुभव (Experience)- बालक के पास जितने अधिक अनुभव होंगे, उसके विचार उतने ही समृद्ध होंगे।
प्रेरणा (Motivation)- जिज्ञासा और आवश्यकता विचार प्रक्रिया को सक्रिय करती है। 

महत्वपूर्ण तथ्य- 'भाषाई सापेक्षता का सिद्धांत' (Linguistic Relativity Hypothesis) बेंजामिन व्हार्फ (Benjamin Whorf) ने दिया था, जिसके अनुसार भाषा यह निर्धारित करती है कि हम दुनिया के बारे में कैसे सोचते हैं।



भाषा और विचार में अंतर (Distinction between Language and Thought)


आधार भाषा (Language) विचार / चिंतन (Thought)
प्रकृति यह एक बाह्य (External) प्रक्रिया है, जो अभिव्यक्ति का माध्यम है। यह एक आंतरिक (Internal) संज्ञानात्मक प्रक्रिया है।
प्रकटता भाषा प्रकट (Overt) होती है; इसे सुना या पढ़ा जा सकता है। विचार अप्रकट (Covert) होता है; यह मस्तिष्क के भीतर चलता है।
माध्यम भाषा प्रतीकों, ध्वनियों और शब्दों का एक व्यवस्थित समूह है। विचार मानसिक प्रतिमाओं (Images) और संप्रत्ययों (Concepts) का समूह है।
उद्देश्य इसका मुख्य उद्देश्य संप्रेषण (Communication) और सूचना साझा करना है। इसका मुख्य उद्देश्य समस्या समाधान (Problem Solving) और विश्लेषण करना है।
निर्भरता भाषा को व्यक्त करने के लिए विचार की आवश्यकता होती है। विचार बिना भाषा के भी संभव है, किंतु भाषा इसे स्पष्टता प्रदान करती है।
क्रम (पियाजे के अनुसार) भाषा द्वितीयक है; यह विचार के बाद आती है। विचार प्राथमिक है; यह भाषा से पहले जन्म लेता है।


भाषा और विचार के 100 MCQs महत्वपूर्ण प्रश्न 

Q1. "भाषा अर्जन क्षमता" (LAD) किसके साथ जुड़ी है?

(A) पियाजे
(B) चॉम्स्की
(C) स्किनर
(D) ब्रूनर

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B) चॉम्स्की


Q2. पियाजे के अनुसार, विचार भाषा से पहले आता है और उसे निर्धारित करता है। यह विचार कहलाता है।

(A) संज्ञानात्मक प्राथमिकता
(B) व्यवहारवाद
(C) सामाजिक-सांस्कृतिक
(D) इनमें से कोई नहीं

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (A) संज्ञानात्मक प्राथमिकता


Q3. वाइगोत्स्की के अनुसार 'निजी भाषण' (Private Speech) है।

(A) बच्चों का अहंकार
(B) स्वयं को भ्रमित करना
(C) स्वयं के कार्यों को निर्देशित करने की प्रक्रिया
(D) दूसरों का ध्यान खींचना

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (C)


Q4. स्किनर के अनुसार बच्चा भाषा कैसे सीखता है?

(A) जन्मजात क्षमता से
(B) सामाजिक अंतःक्रिया से
(C) अनुकरण और पुनर्बलन (Reinforcement) से
(D) संज्ञानात्मक परिपक्वता से

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (C)


Q5. चॉम्स्की के अनुसार 'सार्वभौमिक व्याकरण' (Universal Grammar) क्या है?

(A) भाषा का एक कठिन रूप
(B) सभी भाषाओं के मूल में समान व्याकरणिक संरचना
(C) केवल मातृभाषा का ज्ञान
(D) लिखित भाषा का नियम

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q6. भाषा की सबसे छोटी 'ध्वनि' इकाई है।

(A) रूपिम (Morpheme)
(B) स्वनिम (Phoneme)
(C) विन्यास (Syntax)
(D) प्रैगमैटिक्स

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B) स्वनिम


Q7. भाषा की सबसे छोटी 'अर्थपूर्ण' इकाई है।

(A) स्वनिम
(B) रूपिम
(C) वाक्य
(D) शब्द

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B) रूपिम


Q8. 'वाक्य विन्यास' (Syntax) का अर्थ है।

(A) ध्वनियों का अध्ययन
(B) शब्दों के अर्थ का अध्ययन
(C) वाक्यों की व्याकरणिक संरचना के नियम
(D) संदर्भ के अनुसार भाषा का प्रयोग

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (C)


Q9. 'अर्थ विन्यास' (Semantics) किससे संबंधित है?

(A) ध्वनि के उतार-चढ़ाव से
(B) शब्दों और वाक्यों के अर्थ से
(C) व्याकरणिक शुद्धता से
(D) लिखने की गति से

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q10. "पानी खाया जाता है" – यह वाक्य व्याकरणिक रूप से सही है लेकिन किस दृष्टि से गलत है?

(A) वाक्य विन्यास
(B) अर्थ विन्यास (Semantics)
(C) स्वनिम विज्ञान
(D) रूपिम विज्ञान

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q11. जन्म के समय बालक की पहली भाषा होती है।

(A) बबलाना
(B) रुदन (रोना)
(C) कूजना
(D) इशारा करना

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q12. 'बबलाने' (Babbling) की अवस्था कब शुरू होती है?

(A) 2 माह
(B) 6 माह
(C) 12 माह
(D) 18 माह

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q13. 'टेलीग्राफिक स्पीच' में बच्चा कितने शब्दों के वाक्य बोलता है?

(A) एक शब्द
(B) दो शब्द
(C) पाँच शब्द
(D) पूरा वाक्य

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q14. 'कूजना' (Cooing) की अवस्था में बच्चा कैसी ध्वनि निकालता है?

(A) व्यंजन ध्वनियाँ
(B) स्वर ध्वनियाँ
(C) शब्द
(D) कुछ नहीं

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q15. होलोग्राफिक अवस्था (One-word stage) किस आयु में आती है?

(A) 6 माह
(B) 1 वर्ष
(C) 2 वर्ष
(D) 3 वर्ष

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q16. 'अपसारी चिंतन' (Divergent Thinking) संबंधित है।

(A) बुद्धि से
(B) सृजनात्मकता से
(C) याद करने से
(D) केवल एक समाधान से

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q17. 'अभिसारी चिंतन' (Convergent Thinking) में होता है।

(A) नए विचारों का जन्म
(B) किसी समस्या का एक ही सही समाधान खोजना
(C) कल्पना करना
(D) बहु-विध सोच

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q18. "चिंतन मानसिक क्रिया का ज्ञानात्मक पक्ष है" – यह परिभाषा किसने दी है?

(A) पियाजे
(B) रॉस (Ross)
(C) स्किनर
(D) चॉम्स्की

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q19. चिंतन का प्रमुख साधन (Tool) क्या है?

(A) मांसपेशियां
(B) मानसिक प्रतिमाएँ और संप्रत्यय
(C) केवल खिलौने
(D) केवल रुदन

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q20. भाषाई सापेक्षता का सिद्धांत (व्हार्फ परिकल्पना) कहता है कि।

(A) भाषा विचार को निर्धारित करती है
(B) विचार भाषा को निर्धारित करता है
(C) दोनों स्वतंत्र हैं
(D) भाषा का चिंतन पर कोई प्रभाव नहीं

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (A)



Q21. कथन (A): वाइगोत्स्की के अनुसार, निजी भाषण (Private Speech) संज्ञानात्मक विकास को सुगम बनाता है।
तर्क (R): निजी भाषण से बच्चे अपने व्यवहार को नियंत्रित और निर्देशित करते हैं।

(A) A और R दोनों सही हैं, और R, A की सही व्याख्या करता है।
(B) A और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(C) A सही है, लेकिन R गलत है।
(D) A गलत है, लेकिन R सही है।

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (A)
A और R दोनों सही हैं, और R, A की सही व्याख्या करता है।

Q22. 'भाषाई सापेक्षता प्रकल्पना' के अनुसार भाषा द्वारा सोच को पूरी तरह सीमित करने की प्रक्रिया कहलाती है।

(A) भाषाई नियतिवाद
(B) भाषाई समानता
(C) संज्ञानात्मक मानचित्रण
(D) ध्वन्यात्मक विन्यास

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (A)


Q23. चॉम्स्की के अनुसार 'गहरी संरचना' (Deep Structure) का अर्थ है।

(A) वाक्य का लिखित रूप
(B) वाक्य का व्याकरणिक क्रम
(C) वाक्य का अंतर्निहित अर्थ
(D) वाक्य का उच्चारण

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (C)


Q24. बच्चा 'बिल्ली' को 'कुत्ता' कहता है क्योंकि दोनों के चार पैर हैं – यह कौन सी प्रक्रिया है?

(A) आत्मसातीकरण (Assimilation)
(B) समायोजन (Accommodation)
(C) साम्यधारण (Equilibration)
(D) वस्तु स्थायित्व

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (A)


Q25. 'एफ़ासिया' (Aphasia) मुख्य रूप से किसे प्रभावित करता है?

(A) चलने की क्षमता
(B) गणितीय गणना
(C) मौखिक रूप से भाषा समझने और व्यक्त करने की क्षमता
(D) पढ़ने की गति

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (C)


Q26. "एक वाक्य व्याकरणिक रूप से पूर्णतः शुद्ध हो सकता है, परंतु अर्थहीन हो सकता है।" यह किस संघर्ष को दर्शाता है?

(A) स्वनिम और रूपिम
(B) वाक्य विन्यास (Syntax) और अर्थ विन्यास (Semantics)
(C) प्रैगमैटिक्स और सिंटेक्स
(D) रूपिम और प्रैगमैटिक्स

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q27. 'प्रैगमैटिक्स' (Pragmatics) का संबंध किससे है?

(A) ध्वनियों के क्रम से
(B) शब्दों की उत्पत्ति से
(C) सामाजिक संदर्भ में भाषा के प्रभावी उपयोग से
(D) व्याकरणिक शुद्धता से

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (C)


Q28. 'स्वली चिंतन' (Autistic Thinking) के बारे में सही कथन है।

(A) यह पूरी तरह तार्किक होता है।
(B) इसका उद्देश्य समस्या समाधान होता है।
(C) व्यक्ति अपनी निजी काल्पनिक दुनिया में खोया रहता है।
(D) यह भाषा विकास का अंतिम चरण है।

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (C)


Q29. वाइगोत्स्की के अनुसार, बाहरी बातचीत के मानसिक क्रिया में बदलने की अवस्था कहलाती है।

(A) सामाजिक वाक्
(B) आंतरिक भाषण (Inner Speech)
(C) अहं-केन्द्रित वाक्
(D) कूजना

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q30. निम्न में से कौन 'विचार' का हिस्सा नहीं है?

(A) संप्रत्यय
(B) मानसिक प्रतिमा
(C) प्रतिज्ञप्ति
(D) रुदन

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (D)


Q31. शिक्षिका द्वारा बच्चों की भाषा को मानक भाषा में रूपांतरित कराना किस सिद्धांत पर आधारित है?

(A) चॉम्स्की का जन्मजात सिद्धांत
(B) वाइगोत्स्की का सामाजिक अंतःक्रिया और पाड़ (Scaffolding)
(C) स्किनर का पुनर्बलन
(D) पियाजे का संवेदी-गामक

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q32. 'ओवर-रेगुलेराइजेशन' (Over-regularization) का अर्थ है।

(A) भाषा बिल्कुल न बोलना
(B) व्याकरण के नियम हर जगह लागू कर देना
(C) शब्दों को दोहराना
(D) बहुत तेज बोलना

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q33. द्विभाषिकता का संज्ञानात्मक विकास पर प्रभाव क्या है?

(A) बाधा डालती है
(B) संज्ञानात्मक लचीलापन बढ़ाती है
(C) कोई प्रभाव नहीं पड़ता
(D) भ्रम उत्पन्न करती है

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q34. 'संकेतात्मक कार्य' (Symbolic Function) का विकास किस अवस्था में होता है?

(A) संवेदी-पेशीय
(B) पूर्व-संक्रियात्मक
(C) मूर्त-संक्रियात्मक
(D) औपचारिक संक्रियात्मक

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q35. चिंतन का एक प्रमुख गुण है।

(A) यह लक्ष्य-निर्देशित होता है
(B) शारीरिक गति अनिवार्य है
(C) केवल वर्तमान तक सीमित है
(D) यादृच्छिक प्रक्रिया है

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (A)


Q36. "मनुष्य की भाषा उसकी जैविक विशिष्टता है" – यह विचार किसका है?

(A) स्किनर
(B) वाइगोत्स्की
(C) चॉम्स्की
(D) थार्नडाइक

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (C)


Q37. फोनेम और ग्राफेम में मुख्य अंतर क्या है?

(A) फोनेम लिखित है, ग्राफेम मौखिक
(B) फोनेम ध्वनि की इकाई, ग्राफेम लेखन की इकाई
(C) दोनों समान हैं
(D) फोनेम अर्थपूर्ण, ग्राफेम अर्थहीन

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q38. 'डिस्फेसिया' से ग्रस्त बालक को कठिनाई होती है।

(A) संख्याएँ पढ़ने में
(B) भाषा समझने और व्यक्त करने में
(C) चित्र बनाने में
(D) मांसपेशी नियंत्रण में

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q39. "हूँ जाता घर मैं" – यह किस अशुद्धि को दर्शाता है?

(A) अर्थ विन्यास
(B) वाक्य विन्यास
(C) स्वनिम विज्ञान
(D) रूपिम विज्ञान

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q40. निजी वाक और आंतरिक भाषण में मुख्य अंतर क्या है?

(A) निजी वाक बोलकर, आंतरिक भाषण मौन होता है
(B) निजी वाक मौन होता है
(C) दोनों पियाजे की अवधारणाएँ हैं
(D) दोनों व्यर्थ हैं

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (A)


Q41. आगमनात्मक तर्क में चिंतन की दिशा होती है।

(A) सामान्य से विशिष्ट
(B) विशिष्ट से सामान्य
(C) जटिल से सरल
(D) अमूर्त से मूर्त

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q42. निगमनात्मक तर्क का आधार क्या है?

(A) अनुभव
(B) पहले से ज्ञात नियम
(C) कल्पना
(D) संवेग

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q43. निष्पक्ष मूल्यांकन वाली चिंतन प्रक्रिया कहलाती है।

(A) स्वली चिंतन
(B) आलोचनात्मक चिंतन
(C) अभिसारी चिंतन
(D) अपसारी चिंतन

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q44. 'प्रतिज्ञप्ति' (Proposition) क्या दर्शाती है?

(A) दो संप्रत्ययों के बीच संबंध
(B) केवल एक ध्वनि
(C) एक चित्र
(D) एक संवेग

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (A)


Q45. पुराने संप्रत्यय में परिवर्तन करना किस प्रक्रिया को दर्शाता है?

(A) आत्मसातीकरण
(B) समायोजन (Accommodation)
(C) वस्तु स्थायित्व
(D) संरक्षण

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q46. "यदि भाषा न होती तो विचार कैसे होते?" – यह किसे बढ़ावा देता है?

(A) अभिसारी चिंतन
(B) आलोचनात्मक व उच्च-स्तरीय चिंतन
(C) केवल स्मरण
(D) शब्दावली विकास

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q47. आंतरिक भाषण की प्रक्रिया में क्या होता है?

(A) जोर से चिल्लाना
(B) सामाजिक संवाद
(C) बाहरी भाषा का मानसिक क्रिया में रूपांतरण
(D) रोना

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (C)


Q48. वस्तु स्थायित्व का भाषा विकास से संबंध क्या है?

(A) वस्तु के अस्तित्व की समझ से शब्द प्रयोग शुरू होता है
(B) कोई संबंध नहीं
(C) भाषा पहले आती है
(D) दोनों विरोधी हैं

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (A)


Q49. मेटालिंग्विस्टिक अवेयरनेस का अर्थ है।

(A) नई भाषा सीखना
(B) भाषा पर चिंतन करने की क्षमता
(C) व्याकरण रटना
(D) तेज बोलना

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q50. मातृभाषा में चिंतनशील लेकिन मानक भाषा में उत्तर न दे पाना क्या दर्शाता है?

(A) मंदबुद्धि
(B) विचार व भाषा-अभिव्यक्ति के बीच अंतराल
(C) आलस्य
(D) भाषा विकास की समाप्ति

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q51. वह प्रक्रिया जिसमें किसी सामान्य सिद्धांत से विशिष्ट निष्कर्ष निकाला जाता है, कहलाती है।

(A) आगमनात्मक तर्क
(B) निगमनात्मक तर्क (Deductive Reasoning)
(C) स्वली चिंतन
(D) अनर्गल प्रलाप

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q52. "भाषा विचार की जननी है" – यह किसका समर्थन करता है?

(A) जीन पियाजे
(B) बेंजामिन व्हार्फ
(C) बी. एफ. स्किनर
(D) थार्नडाइक

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q53. "जाता है मैं स्कूल" कहना किस त्रुटि का उदाहरण है?

(A) रूपिम त्रुटि
(B) स्वनिम त्रुटि
(C) पदक्रम (Syntax) त्रुटि
(D) अर्थ विन्यास त्रुटि

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (C)


Q54. वाइगोत्स्की के अनुसार 'मचान' (Scaffolding) का अर्थ है।

(A) बच्चे को अकेला छोड़ देना
(B) कठिन समय पर संकेत या आंशिक सहायता देना
(C) बच्चे को दंड देना
(D) बच्चे के बदले कार्य कर देना

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q55. क्रिटिकल पीरियड हाइपोथीसिस क्या कहती है?

(A) भाषा कभी भी सीखी जा सकती है
(B) भाषा सीखने के लिए बचपन का विशिष्ट संवेदनशील समय होता है
(C) बुढ़ापा सर्वोत्तम समय है
(D) भाषा केवल स्कूल में सीखी जाती है

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q56. चिंतन में 'मानसिक प्रतिमा' (Image) का मुख्य कार्य क्या है?

(A) समय बर्बाद करना
(B) समस्या का मानसिक स्वरूप तैयार करना
(C) शब्द भूल जाना
(D) मांसपेशियों को थकाना

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q57. 'कुत्ता' शब्द सुनकर उसकी कल्पना करना किस तत्व का प्रयोग है?

(A) संप्रत्यय
(B) मानसिक प्रतिमा
(C) तर्क
(D) निर्णय

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q58. प्रैगमैटिक्स की विफलता का उदाहरण है।

(A) गलत व्याकरण बोलना
(B) बड़े से "तू" कहकर बात करना
(C) शब्द गलत पढ़ना
(D) धीरे बोलना

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q59. चिंतन और स्मृति में क्या संबंध है?

(A) चिंतन हेतु स्मृति से सूचना पुनःप्राप्ति आवश्यक है
(B) कोई संबंध नहीं
(C) चिंतन के बाद स्मृति समाप्त हो जाती है
(D) स्मृति केवल बच्चों में होती है

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (A)


Q60. जेनरेटिव ग्रामर का अर्थ है।

(A) नियम रटना
(B) सीमित नियमों से असीमित वाक्य बनाना
(C) पुराने वाक्य दोहराना
(D) व्याकरण पुस्तक लिखना

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q61. NEP 2020 के अनुसार प्राथमिक स्तर पर शिक्षण का माध्यम होना चाहिए।

(A) केवल अंग्रेजी
(B) केवल हिंदी
(C) मातृभाषा / घर की भाषा
(D) संस्कृत

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (C)


Q62. बहुभाषिकता को कक्षा में किस रूप में देखा जाना चाहिए?

(A) बाधा
(B) संसाधन
(C) चुनौती
(D) समस्या

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q63. मातृभाषा और स्कूल भाषा का मिश्रण कहलाता है।

(A) कोड स्विचिंग
(B) भाषा दोष
(C) मंद बुद्धिता
(D) वाक्य त्रुटि

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (A)


Q64. समावेशी कक्षा में भाषा शिक्षण की उपयुक्त रणनीति है।

(A) एक समान कठिन कार्य
(B) दृश्य-श्रव्य सामग्री व विविध भाषाई अनुभव
(C) बच्चों को चुप रखना
(D) केवल मेधावी बच्चों पर ध्यान

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q65. भाषाई अल्पसंख्यक बच्चों के लिए शिक्षक को क्या करना चाहिए?

(A) उनकी भाषा की उपेक्षा
(B) उनकी भाषाई-सांस्कृतिक पृष्ठभूमि का सम्मान
(C) केवल मानक भाषा थोपना
(D) अलग बिठाना

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q66. निम्न में से कौन 'उत्पादक कौशल' है?

(A) सुनना और पढ़ना
(B) बोलना और लिखना
(C) पढ़ना और लिखना
(D) सुनना और बोलना

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q67. पढ़ना मुख्यतः किस प्रक्रिया पर आधारित है?

(A) अक्षर पहचान
(B) अर्थ ग्रहण (Meaning Making)
(C) तेज बोलना
(D) रटना

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q68. स्कैनिंग पठन का अर्थ है।

(A) पूरे पाठ का सार
(B) विशिष्ट सूचना खोजना
(C) मनोरंजन हेतु पढ़ना
(D) शब्द रेखांकित करना

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q69. डिस्ग्राफिया प्रभावित करता है।

(A) सुनना
(B) बोलना
(C) लेखन और वर्तनी
(D) गणित

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (C)


Q70. भाषा मूल्यांकन का मुख्य उद्देश्य है।

(A) पास-फेल करना
(B) कमियाँ पहचानकर उपचारात्मक शिक्षण देना
(C) तुलना करना
(D) अंक देना

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q71. ब्लूम के अनुसार चिंतन का उच्चतम स्तर है।

(A) ज्ञान
(B) समझ
(C) मूल्यांकन / सृजन
(D) अनुप्रयोग

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (C)


Q72. मेटाकॉग्निशन का अर्थ है।

(A) दूसरों के बारे में सोचना
(B) अपनी सोच के बारे में सोचना
(C) रटना
(D) व्याकरण पढ़ना

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q73. पहेली सुलझाने में विभिन्न तरीकों से सोचना कहलाता है।

(A) अभिसारी चिंतन
(B) अपसारी चिंतन
(C) स्वली चिंतन
(D) रटंत चिंतन

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q74. मानसिक मानचित्रण का उपयोग होता है।

(A) चित्रकारी
(B) विषय संगठन व नए विचार हेतु
(C) भूगोल पढ़ने में
(D) दवा के रूप में

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q75. अचानक समाधान सूझने की अवस्था कहलाती है।

(A) तैयारी
(B) उद्भवन
(C) अंतर्दृष्टि (Insight)
(D) सत्यापन

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (C)


Q75. चिंतन की वह अवस्था जिसमें समाधान अचानक (Aha! Moment) सूझता है, कहलाती है।

(A) तैयारी
(B) उद्भवन (Incubation)
(C) अंतर्दृष्टि (Insight)
(D) सत्यापन

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (C)


Q76. पोर्टफोलियो भाषा आकलन का प्रभावी उपकरण क्यों है?

(A) केवल अंकों का रिकॉर्ड देता है
(B) समय के साथ भाषाई विकास का क्रमिक लेखा-जोखा देता है
(C) शिक्षक का कार्य कम करता है
(D) केवल लिखित परीक्षा पर आधारित है

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q77. भाषा सीखने में त्रुटियों की भूमिका क्या है?

(A) बाधा डालती हैं
(B) मंदबुद्धि दर्शाती हैं
(C) सीखने की प्रक्रिया का आवश्यक हिस्सा हैं
(D) तुरंत दंड देना चाहिए

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (C)


Q78. प्राथमिक व द्वितीय भाषा सीखने में मुख्य अंतर है।

(A) व्याकरण का अंतर
(B) भाषा परिवेश और सहजता का अंतर
(C) पाठ्यपुस्तकों का अंतर
(D) बुद्धि का अंतर

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q79. निम्न में से कौन HOTS आधारित प्रश्न है?

(A) आम पर पाँच वाक्य लिखो
(B) बिजली एक सप्ताह न हो तो जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
(C) भारत की राजधानी बताओ
(D) कविता याद करो

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q80. श्रवण बाधित बच्चों के लिए भाषा शिक्षण में क्या किया जाना चाहिए?

(A) कक्षा से बाहर भेजना
(B) होंठों की गति व चेहरे के भाव स्पष्ट रखना
(C) केवल लिखित परीक्षा
(D) कोई कार्य न देना

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q81. भाषा और संवेगों के बीच सही संबंध है।

(A) कोई संबंध नहीं
(B) संवेग भाषा से व्यक्त होते हैं और नियंत्रित होते हैं
(C) संवेग भाषा विकास रोकते हैं
(D) भाषा केवल बुद्धि से जुड़ी है

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q82. एलेक्सिया (Alexia) का अर्थ है।

(A) लिखने की अक्षमता
(B) पढ़ने की अक्षमता (मस्तिष्क क्षति के कारण)
(C) बोलने की अक्षमता
(D) सुनने की अक्षमता

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q83. भाषाई कौशलों का सही मनोवैज्ञानिक क्रम है।

(A) R-W-L-S
(B) L-S-R-W
(C) W-R-S-L
(D) S-L-R-W

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q84. प्रतीकों द्वारा अनुपस्थित वस्तु पर चिंतन किस अवस्था में होता है?

(A) संवेदी-पेशीय
(B) पूर्व-संक्रियात्मक
(C) मूर्त-संक्रियात्मक
(D) औपचारिक संक्रियात्मक

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q85. ZPD भाषा सीखने में कैसे लागू होती है?

(A) बच्चा अकेले सीखता है
(B) कुशल व्यक्ति की सहायता से उच्च स्तर तक पहुँचता है
(C) केवल परिपक्वता से भाषा आती है
(D) रटने से भाषा आती है

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q86. कोड मिक्सिंग को शिक्षक को कैसे समझना चाहिए?

(A) अरुचि
(B) स्वाभाविक भाषिक प्रक्रिया
(C) गंभीर दोष
(D) बुद्धि की कमी

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q87. "भाषा एक नियमबद्ध व्यवस्था है" का तात्पर्य है।

(A) केवल किताब से सीखी जाती है
(B) भाषा की निश्चित संरचना होती है
(C) नियम नहीं बदल सकते
(D) केवल स्कूल तक सीमित है

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q88. व्हार्फ की सशक्त परिकल्पना के अनुसार।

(A) भाषा विचार को प्रभावित करती है
(B) भाषा विचार को पूर्णतः निर्धारित करती है
(C) विचार भाषा को निर्धारित करता है
(D) दोनों स्वतंत्र हैं

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q89. "मैंने केला खाया" किसका उदाहरण है?

(A) व्याकरण अज्ञान
(B) अति-सामान्यीकरण (Over-generalization)
(C) मूर्खता
(D) केवल अनुकरण

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q90. भाषा अधिगम में 'इनपुट' का अर्थ है।

(A) व्याकरण रटाना
(B) समृद्ध भाषाई अनुभव देना
(C) दंड देना
(D) कठिन प्रश्न पूछना

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q91. Competence और Performance में अंतर है।

(A) आंतरिक ज्ञान बनाम बाहरी प्रयोग
(B) निष्पादन जन्मजात होता है
(C) दोनों समान हैं
(D) योग्यता केवल वयस्कों में

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (A)


Q92. विभेदीकरण का अर्थ है।

(A) सब कुछ समान समझना
(B) सूक्ष्म अंतर पहचानना
(C) सोचना बंद करना
(D) केवल चित्र देखना

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q93. भाषा संवेदी काल कौन सा है?

(A) जन्म से 5-6 वर्ष
(B) किशोरावस्था
(C) वृद्धावस्था
(D) 20 वर्ष के बाद

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (A)


Q94. "चिंतन भाषा के बिना भी संभव है" – किसका विचार है?

(A) वाइगोत्स्की
(B) पियाजे
(C) व्हार्फ
(D) चॉम्स्की

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q95. भाषा का 'नियामक कार्य' क्या है?

(A) दूसरों के व्यवहार को नियंत्रित करना
(B) कविता लिखना
(C) भाव व्यक्त करना
(D) जानकारी देना

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (A)


Q96. स्कैनिंग और स्किमिंग किस प्रकार के पठन हैं?

(A) गहन पठन
(B) द्रुत पठन
(C) सस्वर पठन
(D) मौन पठन

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q97. निदानात्मक परीक्षण का उद्देश्य है।

(A) ग्रेड देना
(B) कठिनाइयों के कारण पहचानना
(C) तुलना करना
(D) प्रतिष्ठा बढ़ाना

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q98. उपचारात्मक शिक्षण कब किया जाता है?

(A) सत्र की शुरुआत में
(B) निदानात्मक परीक्षण के बाद
(C) परीक्षा के दौरान
(D) कभी नहीं

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q99. भाषा सीखने में इनपुट की भूमिका क्या है?

(A) एकमात्र आधार
(B) LAD को सक्रिय करने वाला ट्रिगर
(C) व्यर्थ
(D) केवल रटना

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)


Q100. चिंतन की प्रक्रिया का अंतिम उत्पाद क्या है?

(A) संवेग
(B) निर्णय या समस्या समाधान
(C) रोना
(D) केवल भाषा

👉 उत्तर देखें

उत्तर – (B)

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.