📚 भक्ति एवं सूफ़ी आंदोलन 📚
───────────────────────────────I. भक्ति आंदोलन (Bhakti Movement)
──────────────────────────────────
1. भक्ति आंदोलन का परिचय
• भक्ति आंदोलन मध्यकालीन भारत में (7वीं से 17वीं सदी) एक गहरी सामाजिक-धार्मिक क्रांति के रूप में उभरा।
• इसका मुख्य उद्देश्य ईश्वर के प्रति व्यक्तिगत प्रेम, भक्ति और सीधा आत्मिक संबंध स्थापित करना था।
• यह आंदोलन दक्षिण भारत में प्रारंभ होकर उत्तर भारत तक फैला।
• यह केवल धार्मिक नहीं बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक आंदोलन भी था।
• भक्ति आंदोलन के कारण भारत में सामाजिक समरसता, भाषिक समृद्धि, धार्मिक सहिष्णुता और लोक संस्कृति का विकास हुआ।
2. भक्ति आंदोलन के उद्भव के मुख्य कारण
(1) ब्राह्मणवादी कर्मकांडों का बोझ
• जटिल यज्ञ, मंत्र, पूजा-पद्धति के कारण सामान्य जनता धर्म से दूर हुई।
• ब्राह्मणों की एकाधिकारवादी भूमिका से समाज में असमानता बढ़ी।
(2) अलवार-नयनार परंपरा का प्रभाव
• दक्षिण भारत में भावनात्मक भक्ति पहले से लोकप्रिय थी।
• यह उत्तर भारत में नई लहर के रूप में पहुंची।
(3) समाज में व्यापक असमानता
• जाति व्यवस्था, अस्पृश्यता, स्त्री-विरोधी प्रथाओं से लोग त्रस्त थे।
• संतों ने इसके विरुद्ध आवाज उठाई।
(4) इस्लाम का भारत आगमन
• इस्लाम का एकेश्वरवाद, समानता और सरलता भारतीय धार्मिक मानसिकता को प्रभावित करता है।
• हिंदू और मुस्लिम धार्मिक परंपराओं का सांस्कृतिक समन्वय बढ़ा।
(5) क्षेत्रीय भाषाओं का विकास
• स्थानीय भाषाएँ विकसित हो रही थीं, इन भाषाओं में भक्ति साहित्य के माध्यम से धर्म सरल हुआ।
(6) राजनीतिक अस्थिरता
• दिल्ली सल्तनत और प्रांतीय राजवंशों के उत्थान-पतन से जनता मानसिक रूप से असुरक्षित हुई।
• भक्ति ने उन्हें भावनात्मक सहारा दिया।
3. दक्षिण भारत में भक्ति की प्रारंभिक परंपरा
(A) अलवार (विष्णु भक्त)
• समय- 6वीं–9वीं सदी
• मुख्य विशेषता- भगवान विष्णु/कृष्ण के प्रति प्रेम, भक्ति के माध्यम से मुक्ति
• कुल संख्या- परंपरा में 12 अलवार माने जाते हैं
• प्रमुख-
• नाम्मालवार
• आंडाल (एकमात्र महिला अलवार)
• पेरियालवार
• तिरुमंगई अलवार
• साहित्य- नालायिर दिव्य प्रबंधम् (4,000 तमिल पदों का संग्रह)
(B) नयनार (शिव भक्त)
• कुल संख्या- 63 संत
• प्रमुख-
• अप्पर
• सांबंदर
• सुंदरर
• साहित्य- तेवरम्, तिरुवासकम
• मुख्य विशेषताएँ-
• शिव-भक्ति
• जाति-विरोध
• सरल पूजा
दक्षिण भारतीय भक्ति आंदोलन के बाद में उत्तर भारत की संत परंपरा विकसित हुई।
4. उत्तर भारत का भक्ति आंदोलन — निर्गुण और सगुण धारा
(A) निर्गुण भक्ति (Nirgun Bhakti)
• ईश्वर को निराकार, गुणरहित माना गया।
• मूर्ति-पूजा, मंदिर संस्थान, धार्मिक कर्मकांड का विरोध।
• जाति, धर्म, पंथ के आधार पर भेदभाव का विरोध।
प्रमुख संत
• कबीर
• गुरु नानक
• रैदास
• दादू दयाल
• साहजूबाई
• मलूकदास
मुख्य सिद्धांत
• “राम–रहीम एक हैं”
• ईश्वर मन में बसता है, बाहर खोजना व्यर्थ
• सत्य, प्रेम, करुणा, ईमानदारी ही धर्म
(B) सगुण भक्ति (Saguna Bhakti)
• ईश्वर के साकार रूप की उपासना—राम, कृष्ण, देवी
• भाव भक्ति, कीर्तन, कथा, भजन का महत्व
सगुण राम भक्ति
• रामानंद
• तुलसीदास
• कबीर के साथ भले ही विवाद हो पर विचारों का कुछ समान प्रभाव
सगुण कृष्ण भक्ति
• सूरदास
• मीरा बाई
• वल्लभाचार्य
• निम्बार्क
• चैतन्य महाप्रभु
5. भक्ति आंदोलन का दार्शनिक आधार (Philosophical Depth)
दक्षिण भारत के आचार्यों ने भक्ति को बौद्धिक और दार्शनिक आधार प्रदान किया। यहाँ मुख्य दर्शन दिए गए हैं
• अद्वैतवाद (शंकराचार्य)- इनका मानना था कि 'ब्रह्म' ही सत्य है और जगत मिथ्या है। आत्मा और परमात्मा एक ही हैं।
• विशिष्टाद्वैत (रामानुजाचार्य)- इन्होंने कहा कि आत्मा परमात्मा का अंश है, लेकिन दोनों के बीच भक्ति का संबंध अनिवार्य है। इन्होंने भक्ति के द्वार अछूतों के लिए भी खोले।
• द्वैतवाद (मध्वाचार्य)- इनके अनुसार ईश्वर और आत्मा दो अलग-अलग सत्ताएँ हैं।
• शुद्धाद्वैत (वल्लभाचार्य)- इन्होंने 'पुष्टि मार्ग' की स्थापना की और कृष्ण की उपासना पर बल दिया।
6. प्रमुख निर्गुण संतों के विस्तृत विचार
कबीर (1440–1518)
• सामाजिक क्रांतिकारी
• हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्मों की पाखंड पर प्रहार
• मुख्य संदेश-
• ईश्वर एक है
• मूर्ति, मस्जिद, मंदिर की आवश्यकता नहीं
• जाति प्रथा का पूर्ण विरोध
• सादगी, ईमानदारी
• भाषा- सधुक्कड़ी
• रचनाएँ- बीजक—रमैनी, सबद, साखी
• प्रमुख दोहा- “पोथी पढ़ि पढ़ि जग मुआ…”
गुरु नानक (1469–1539)
• सिख धर्म के संस्थापक
• मुख्य सिद्धांत-
• नाम जपो
• कीरत करो
• वंड छको
• लंगर, संगत परंपरा का आरंभ
• “इक ओंकार”—एक ईश्वर
रैदास / रविदास
• बेगमपुरा—जातिविहीन समाज की परिकल्पना
• सभी मनुष्य समान
दादू दयाल
• दादूपंथ की स्थापना
• बिना भेदभाव मानवता की सेवा
7. प्रमुख सगुण संतों के विस्तृत विचार
रामानंद
• 11वीं शताब्दी- विशिष्टाद्वैतवाद
• उत्तर भारत में राम भक्ति का विस्तार
• सब जातियों को शिष्य बनाया (कबीर, रैदास आदि)
• समाज में समानता का प्रचार
तुलसीदास
• मुख्य ग्रंथ- रामचरितमानस
• राम के आदर्श जीवन का वर्णन
• अवधी भाषा में रचना → इनकी कालजयी रचना रामचरितमानस
• रचनाएँ- कवितावली, गीतावली।
• नैतिकता, कर्तव्य, धर्म का महत्व
सूरदास
• कृष्ण भक्ति
• ये वल्लभाचार्य के शिष्य थे।
• वात्सल्य रस के महान कवि
• रचना-सूरसागर (कृष्ण लीला)
मीरा बाई
• कृष्ण को पति के रूप में मानना
• सामाजिक बंधनों का विरोध
• स्त्री सम्मान की प्रतीक
• भक्ति गीतों से प्रसिद्ध
चैतन्य महाप्रभु
• कीर्तन और सामूहिक भक्ति की परंपरा
• गौड़ीय वैष्णववाद के प्रवर्तक
• उन्होंने संकीर्तन (सामूहिक भजन और नृत्य) की शुरुआत की।
8. भक्ति आंदोलन के समाज पर प्रभाव (विस्तृत)
सामाजिक प्रभाव
• जाति व्यवस्था पर प्रहार
• स्त्रियों और निम्न वर्ग की भागीदारी बढ़ी
• सामाजिक समानता का मूल्य स्थापित
धार्मिक प्रभाव
• धर्म सरल बना
• कर्मकांड कम हुए
• ईश्वर की व्यक्तिगत अवधारणा मजबूत हुई
सांस्कृतिक प्रभाव
• संगीत (भजन, कीर्तन) का विकास
• लोकभाषाओं में साहित्य (अवधी, ब्रज, पंजाबी, मराठी)
राजनीतिक प्रभाव
• जनता में एकता की भावना
• मुगल और हिंदू शासकों के बीच सांस्कृतिक सेतुएँ
───────────────────────────────
II. सूफ़ी आंदोलन (Sufi Movement)
───────────────────────────────
1. सूफ़ी आंदोलन का परिचय
• सूफ़ीवाद इस्लाम के भीतर एक आध्यात्मिक मार्ग है।
• यह ईश्वर के प्रेम, सरलता, मानवता और त्याग पर आधारित है।
• भारत में इसका सर्वाधिक प्रभाव 12वीं–17वीं सदी में रहा।
2. सूफ़ी आंदोलन के सिद्धांत
• ईश्वर एक है
• सभी मानव समान
• प्रेम, दया, सेवा
• सांसारिक वस्तुओं से विरक्ति
• धर्म में कठोरता का विरोध
• "वहदत-उल-वजूद" (सभी अस्तित्व ईश्वर का रूप)
3. सूफ़ी सिलसिले (संप्रदाय) —
(A) चिश्ती सिलसिला
• संस्थापक (भारत में)- ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती (मुख्यालय: अजमेर)।
• विशेषता- यह भारत में सबसे लोकप्रिय सिलसिला था। ये शासकों से दूर रहते थे और धन या राजकीय संरक्षण स्वीकार नहीं करते थे। समा (कव्वाली) का प्रयोग करते थे।
• अन्य प्रमुख संत- कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी, बाबा फरीद, निजामुद्दीन औलिया (महबूब-ए-इलाही), नासिरुद्दीन चिराग-ए-दिल्ली।
(B) सूहरवर्दी सिलसिला
• संस्थापक (भारत में)- शेख बहाउद्दीन जकारिया
• (मुख्यालय- मुल्तान)।
• विशेषता- चिश्तियों के विपरीत, इन्होंने राजकीय संरक्षण और धन स्वीकार किया। ये धर्म को शासकों के लिए आवश्यक मानते थे।
(C) कादिरी सिलसिला
• संस्थापक- शेख अब्दुल कादिर जिलानी।
• विशेषता- ये रूढ़िवादी थे और संगीत (समा) का विरोध करते थे। मुगल राजकुमार दारा शिकोह इस सिलसिले के अनुयायी थे।
(D) नक़्शबन्दी सिलसिला
• संस्थापक (भारत में)- ख्वाजा बाकी बिल्लाह।
• विशेषता- यह भारत में सबसे अधिक रूढ़िवादी सिलसिला था। इन्होंने शरियत (इस्लामी कानून) पर जोर दिया और संगीत का कड़ा विरोध किया। मुगल सम्राट औरंगजेब इस सिलसिले से जुड़ा था।
• प्रमुख संत- शेख अहमद सरहिंदी (जिन्हें 'मुजद्दिद-ए-अल्फ़-ए-सानी' या दूसरे हज़ार वर्ष का सुधारक कहा जाता है)।
4. प्रमुख सूफ़ी संत
ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती
• ग़रीब नवाज़
• अजमेर शरीफ़ दरगाह
• गरीबों और पीड़ितों की सेवा
निजामुद्दीन औलिया
• दिल्ली
• “हमें नहीं मालूम कि कौन किस मंज़िल पर है”
• सूफ़ी प्रेम और सहिष्णुता के प्रवर्तक
अमीर खुसरो
• कवि, संगीतज्ञ
• क़व्वाली, तराना, ख्याल शैली
• हिंदी-फ़ारसी मिलाप (आधुनिक हिंदुस्तानी संस्कृति के जनक)
बाबा फरीद
• पंजाबी भाषा के प्रारंभिक कवि
• गुरु ग्रंथ साहिब में रचनाएँ शामिल
शेख अहमद सरहिंदी
• नक़्शबन्दी सूफ़ी
• इस्लाम में कट्टरपंथ का समर्थन
• संतुलन और शुद्धता पर बल
5. सूफ़ी आंदोलन के प्रभाव
सामाजिक प्रभाव
• हिंदू-मुस्लिम भाईचारा
• गरीब और वंचित वर्गों को सहारा
• सामाजिक तनाव कम
सांस्कृतिक प्रभाव
• गंगा-जमुनी तहज़ीब
• संगीत- कव्वाली, सूफ़ियाना गीत
• वास्तुकला- दरगाहें, ख़ानकाह
धार्मिक प्रभाव
• सरल आध्यात्मिकता
• ईश्वर की सार्वभौमिक अवधारणा
भक्ति और सूफ़ी आंदोलन—तुलनात्मक अध्ययन
समानताएँ
• ईश्वर से व्यक्तिगत प्रेम
• कर्मकांडों का विरोध
• समानता, भाईचारा
• लोकभाषाओं का उपयोग
• संगीत/भजन/कव्वाली का प्रयोग
भिन्नताएँ
• भक्ति हिंदू परंपरा से, सूफ़ी इस्लामी परंपरा से
• भक्ति में निर्गुण/सगुण दोनों, सूफ़ी में ईश्वर निराकार माना गया
• सूफ़ी सिलसिले संगठित रूप में; भक्ति में व्यक्तिगत गुरु-शिष्य परंपरा
──────────────────────────────
भक्ति एवं सूफ़ी आंदोलन 100 MCQs (CTET / CGTET)
1. भक्ति आंदोलन का मूल दर्शन क्या था?
A) कर्मकांड
B) यज्ञ परंपरा
C) ईश्वर से व्यक्तिगत प्रेम
D) वेदाध्ययन
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
2. भक्ति आंदोलन के प्रारंभ का सही क्षेत्र कौन-सा है?
A) उत्तर भारत
B) बंगाल
C) दक्षिण भारत
D) गुजरात
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
3. अलवार संत किस देवता की उपासना करते थे?
A) शिव
B) विष्णु
C) शक्ति
D) ब्रह्मा
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– B
4. नयनार संत किस भक्ति परंपरा से जुड़े थे?
A) वैष्णव
B) शैव
C) शाक्त
D) बौद्ध
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– B
5. ‘नालायिर दिव्य प्रबंधम्’ किस भाषा में है?
A) संस्कृत
B) तमिल
C) तेलुगु
D) कन्नड़
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– B
6. निर्गुण भक्ति का मूल सिद्धांत क्या है?
A) साकार ईश्वर
B) निराकार ईश्वर
C) अवतारवाद
D) मूर्ति पूजा
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– B
7. सगुण भक्ति में प्रमुख साधना क्या थी?
A) तपस्या
B) यज्ञ
C) भजन-कीर्तन
D) ध्यान योग
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
8. कबीर की भाषा किस रूप में जानी जाती है?
A) अवधी
B) ब्रज
C) सधुक्कड़ी
D) संस्कृत
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
9. ‘बीजक’ के रचयिता कौन हैं?
A) गुरु नानक
B) कबीर
C) रैदास
D) दादू दयाल
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– B
10. ‘इक ओंकार’ का सही अर्थ क्या है?
A) अनेक देवता
B) त्रिदेव
C) एक ईश्वर
D) अवतारवाद
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
11. रैदास द्वारा कल्पित ‘बेगमपुरा’ का आशय है?
A) धार्मिक राज्य
B) आदर्श नगर
C) जातिविहीन समाज
D) सूफ़ी राज्य
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
12. दादू दयाल किस पंथ के प्रवर्तक थे?
A) कबीरपंथ
B) दादूपंथ
C) नाथपंथ
D) सिखपंथ
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– B
13. रामानंद किस दर्शन से संबंधित थे?
A) अद्वैत
B) द्वैत
C) विशिष्टाद्वैत
D) शुद्धाद्वैत
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
14. ‘रामचरितमानस’ की भाषा क्या है?
A) ब्रज
B) अवधी
C) संस्कृत
D) हिंदी
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– B
15. सूरदास किस रस के प्रमुख कवि हैं?
A) वीर
B) करुण
C) वात्सल्य
D) शांत
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
16. मीरा बाई की भक्ति का स्वरूप क्या था?
A) कर्मप्रधान
B) सामाजिक सुधारक
C) आत्मिक प्रेम और विद्रोह
D) राजभक्ति
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
17. चैतन्य महाप्रभु द्वारा प्रवर्तित परंपरा थी?
A) ध्यान योग
B) संकीर्तन
C) तप मार्ग
D) ज्ञान मार्ग
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– B
18. वल्लभाचार्य द्वारा प्रतिपादित दर्शन है?
A) द्वैत
B) अद्वैत
C) शुद्धाद्वैत
D) विशिष्टाद्वैत
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
19. सूफ़ी आंदोलन किस धर्म से संबंधित है?
A) हिंदू
B) बौद्ध
C) इस्लाम
D) जैन
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
20. ‘वहदत-उल-वजूद’ का अर्थ क्या है?
A) ईश्वर अलग है
B) ईश्वर और आत्मा की एकता
C) शरियत कानून
D) इस्लामी राज्य
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– B
21. निर्गुण संतों के अनुसार ईश्वर कहाँ निवास करता है?
A) मंदिर में
B) मस्जिद में
C) मनुष्य के हृदय में
D) तीर्थों में
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
22. कबीर ने किस वर्ग की धार्मिक पाखंडता की आलोचना की?
A) केवल हिंदू
B) केवल मुस्लिम
C) दोनों हिंदू और मुस्लिम
D) केवल ब्राह्मण
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
23. गुरु नानक के अनुसार आदर्श जीवन का आधार है—
A) तपस्या
B) संन्यास
C) श्रम और सेवा
D) तीर्थ यात्रा
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
24. ‘लंगर’ प्रथा का उद्देश्य क्या था?
A) दान संग्रह
B) जातिगत समानता
C) धार्मिक प्रचार
D) शासकीय सेवा
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– B
25. निर्गुण भक्ति का संबंध किससे नहीं है?
A) जाति विरोध
B) मूर्ति पूजा विरोध
C) कर्मकांड विरोध
D) अवतारवाद
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– D
26. रामानंद का सबसे बड़ा योगदान क्या था?
A) राम भक्ति का विरोध
B) सभी जातियों को भक्ति का अधिकार
C) संस्कृत को बढ़ावा
D) निर्गुण भक्ति का प्रचार
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– B
27. तुलसीदास की भक्ति किस पर आधारित थी?
A) निर्गुण ब्रह्म
B) कृष्ण लीला
C) राम का मर्यादित चरित्र
D) शिव उपासना
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
28. सूरदास की कविताओं में किस संबंध का वर्णन है?
A) गुरु-शिष्य
B) पति-पत्नी
C) माता-पुत्र
D) मित्रता
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
29. मीरा बाई के काव्य में प्रमुख भाव क्या है?
A) करुणा
B) वीरता
C) प्रेम और समर्पण
D) शांति
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
30. चैतन्य महाप्रभु का आंदोलन किस क्षेत्र में अधिक प्रभावी था?
A) उत्तर भारत
B) दक्षिण भारत
C) बंगाल और उड़ीसा
D) राजस्थान
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
31. ‘संकीर्तन’ का सही अर्थ है—
A) एकांत भक्ति
B) सामूहिक भजन व नृत्य
C) मौन साधना
D) वेद पाठ
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– B
32. वल्लभाचार्य के दर्शन में मोक्ष का साधन है—
A) ज्ञान
B) तपस्या
C) कृष्ण भक्ति (पुष्टि मार्ग)
D) योग
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
33. मध्वाचार्य के अनुसार ईश्वर और आत्मा का संबंध है—
A) पूर्ण एकता
B) आंशिक एकता
C) पूर्ण भिन्नता
D) माया संबंध
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
34. रामानुजाचार्य का दर्शन किस नाम से जाना जाता है?
A) अद्वैत
B) द्वैत
C) विशिष्टाद्वैत
D) शुद्धाद्वैत
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
35. शंकराचार्य ने किस दर्शन का प्रतिपादन किया?
A) द्वैत
B) विशिष्टाद्वैत
C) अद्वैत
D) शुद्धाद्वैत
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
36. सूफ़ी संत किस स्थान पर रहते और शिक्षा देते थे?
A) मंदिर
B) मठ
C) खानकाह
D) गुरुद्वारा
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
37. भारत में सबसे लोकप्रिय सूफ़ी सिलसिला कौन-सा था?
A) सूहरवर्दी
B) कादिरी
C) चिश्ती
D) नक़्शबन्दी
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
38. चिश्ती सूफ़ी संतों ने किससे दूरी बनाए रखी?
A) जनता से
B) संगीत से
C) शासकों से
D) धर्म से
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
39. सूहरवर्दी सिलसिले की विशेषता क्या थी?
A) संगीत विरोध
B) राजकीय संरक्षण स्वीकार करना
C) कठोर तपस्या
D) एकांत साधना
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– B
40. कादिरी सिलसिले के प्रवर्तक कौन थे?
A) ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती
B) निज़ामुद्दीन औलिया
C) शेख अब्दुल कादिर जिलानी
D) बाबा फरीद
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
41. नक़्शबन्दी सिलसिले का मुख्य बल किस पर था?
A) संगीत
B) शरियत पालन
C) नृत्य
D) भजन
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– B
42. ‘गरीब नवाज़’ किस सूफ़ी संत की उपाधि है?
A) निज़ामुद्दीन औलिया
B) बाबा फरीद
C) ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती
D) अमीर खुसरो
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
43. निज़ामुद्दीन औलिया किस नगर से जुड़े थे?
A) अजमेर
B) दिल्ली
C) लाहौर
D) मुल्तान
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– B
44. अमीर खुसरो का योगदान किस क्षेत्र में था?
A) चित्रकला
B) संगीत और साहित्य
C) स्थापत्य
D) प्रशासन
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– B
45. बाबा फरीद किस भाषा के प्रारंभिक कवि थे?
A) हिंदी
B) फारसी
C) पंजाबी
D) उर्दू
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
46. सूफ़ी आंदोलन का सामाजिक प्रभाव क्या था?
A) धार्मिक कट्टरता
B) हिंदू-मुस्लिम सद्भाव
C) युद्ध वृद्धि
D) जाति विभाजन
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– B
47. भक्ति आंदोलन का प्रमुख सामाजिक उद्देश्य था—
A) सत्ता प्राप्ति
B) सामाजिक समानता
C) धार्मिक संघर्ष
D) प्रशासन सुधार
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– B
48. भक्ति आंदोलन में किस वर्ग की भागीदारी बढ़ी?
A) केवल शासक
B) केवल ब्राह्मण
C) स्त्री और निम्न वर्ग
D) सैनिक वर्ग
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
49. भक्ति साहित्य का प्रमुख माध्यम क्या था?
A) संस्कृत
B) फारसी
C) लोकभाषाएँ
D) अरबी
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
50. भक्ति और सूफ़ी आंदोलनों की समान विशेषता थी—
A) कर्मकांड समर्थन
B) मूर्ति पूजा
C) ईश्वर से प्रेम
D) राजकीय संरक्षण
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
51. शंकराचार्य के अद्वैत दर्शन का मूल कथन क्या है?
A) ईश्वर और आत्मा अलग हैं
B) ईश्वर सर्वोच्च है
C) ब्रह्म ही सत्य है, जगत मिथ्या
D) भक्ति ही मोक्ष है
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
52. रामानुजाचार्य ने भक्ति आंदोलन में कौन-सा महत्वपूर्ण सामाजिक योगदान दिया?
A) मूर्ति पूजा का विरोध
B) केवल ब्राह्मणों को भक्ति अधिकार
C) अछूतों के लिए भक्ति के द्वार खोले
D) संन्यास को अनिवार्य बनाया
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
53. मध्वाचार्य के द्वैत दर्शन का मुख्य आधार है—
A) आत्मा और परमात्मा की एकता
B) आत्मा और परमात्मा की भिन्नता
C) माया सिद्धांत
D) कर्म सिद्धांत
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– B
54. वल्लभाचार्य का शुद्धाद्वैत किस देवता की उपासना पर आधारित है?
A) राम
B) शिव
C) कृष्ण
D) विष्णु
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
55. ‘पुष्टि मार्ग’ शब्द किससे संबंधित है?
A) चैतन्य महाप्रभु
B) वल्लभाचार्य
C) रामानंद
D) तुलसीदास
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– B
56. कबीर की सामाजिक आलोचना का मुख्य लक्ष्य क्या था?
A) राजनीतिक सत्ता
B) विदेशी शासन
C) धार्मिक पाखंड और जाति व्यवस्था
D) शिक्षा प्रणाली
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
57. गुरु नानक द्वारा प्रतिपादित सिद्धांतों में शामिल नहीं है—
A) नाम जपो
B) कीरत करो
C) वंड छको
D) संन्यास लो
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– D
58. मीरा बाई को भक्ति आंदोलन में किस कारण विशिष्ट माना जाता है?
A) वे राजपरिवार से थीं
B) उन्होंने संस्कृत में लिखा
C) उन्होंने सामाजिक बंधनों का विरोध किया
D) वे निर्गुण संत थीं
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
59. तुलसीदास की ‘रामचरितमानस’ का केंद्रीय विचार क्या है?
A) युद्ध नीति
B) राम का आदर्श जीवन और मर्यादा
C) निर्गुण ब्रह्म
D) योग साधना
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– B
60. सूरदास की कृष्ण भक्ति किस रूप पर केंद्रित है?
A) योगी कृष्ण
B) राजा कृष्ण
C) बालकृष्ण
D) संन्यासी कृष्ण
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
61. चैतन्य महाप्रभु का भक्ति आंदोलन किस तत्व पर आधारित था?
A) तपस्या
B) ज्ञान
C) प्रेम और संकीर्तन
D) कर्मकांड
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
62. सूफ़ी शब्द का शाब्दिक अर्थ किससे जुड़ा है?
A) ज्ञान
B) ऊन (सूफ़)
C) ध्यान
D) नियम
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– B
63. सूफ़ी संत सांसारिक जीवन से दूरी क्यों रखते थे?
A) भय के कारण
B) राजकीय आदेश से
C) आत्मिक शुद्धि हेतु
D) शिक्षा के अभाव में
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
64. भारत में सूफ़ी आंदोलन को लोकप्रिय बनाने वाला प्रमुख कारण था—
A) शासकीय संरक्षण
B) सरलता और प्रेम का संदेश
C) सैन्य शक्ति
D) कठोर नियम
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– B
65. चिश्ती सिलसिले में ‘समा’ का प्रयोग क्यों किया जाता था?
A) मनोरंजन हेतु
B) शारीरिक व्यायाम हेतु
C) ईश्वर से भावनात्मक जुड़ाव हेतु
D) राजदरबार में प्रदर्शन हेतु
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
66. सूहरवर्दी सिलसिले की नीति चिश्तियों से कैसे भिन्न थी?
A) संगीत का विरोध
B) राजकीय संरक्षण स्वीकार करना
C) कठोर संन्यास
D) मूर्ति पूजा समर्थन
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– B
67. नक़्शबन्दी सिलसिले का प्रमुख उद्देश्य क्या था?
A) भजन-कीर्तन
B) प्रेम प्रसार
C) शरियत का पालन
D) सांस्कृतिक समन्वय
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
68. शेख अहमद सरहिंदी किस विचारधारा से जुड़े थे?
A) उदार सूफ़ीवाद
B) नक़्शबन्दी सूफ़ीवाद
C) चिश्ती सूफ़ीवाद
D) कादिरी सूफ़ीवाद
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– B
69. सूफ़ी खानकाहों का मुख्य कार्य क्या था?
A) प्रशासन चलाना
B) कर वसूली
C) आध्यात्मिक शिक्षा और सेवा
D) सैन्य प्रशिक्षण
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
70. अमीर खुसरो को किस कारण अद्वितीय माना जाता है?
A) धार्मिक कट्टरता
B) प्रशासनिक क्षमता
C) हिंदी-फारसी सांस्कृतिक समन्वय
D) सैन्य रणनीति
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
71. भक्ति आंदोलन के कारण किस भाषा का साहित्य विकसित हुआ?
A) केवल संस्कृत
B) केवल फारसी
C) लोकभाषाएँ
D) अरबी
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
72. सूफ़ी आंदोलन ने किस सामाजिक मूल्य को बढ़ावा दिया?
A) धार्मिक संघर्ष
B) सामाजिक समानता
C) जाति भेद
D) सैन्यवाद
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– B
73. भक्ति आंदोलन की प्रमुख विशेषता क्या थी?
A) राजकीय संरक्षण
B) कर्मकांड पर बल
C) व्यक्तिगत ईश्वर भक्ति
D) शास्त्र अध्ययन
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
74. भक्ति और सूफ़ी आंदोलन दोनों का संयुक्त प्रभाव क्या था?
A) धार्मिक कट्टरता
B) सांस्कृतिक समन्वय
C) राजनीतिक संघर्ष
D) सामाजिक विभाजन
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– B
75. ‘गंगा-जमुनी तहज़ीब’ शब्द किससे संबंधित है?
A) वैदिक संस्कृति
B) बौद्ध संस्कृति
C) हिंदू-मुस्लिम सांस्कृतिक समन्वय
D) यूनानी संस्कृति
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
76. भक्ति आंदोलन ने किस सामाजिक कुरीति पर सबसे अधिक प्रहार किया?
A) अशिक्षा
B) जाति व्यवस्था
C) गरीबी
D) बेरोज़गारी
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– B
77. सूफ़ी आंदोलन में दरगाहों का महत्व क्यों बढ़ा?
A) प्रशासनिक केंद्र होने के कारण
B) धार्मिक शिक्षा और सेवा केंद्र होने के कारण
C) सैन्य गतिविधियों के कारण
D) व्यापारिक गतिविधियों के कारण
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– B
78. भक्ति आंदोलन में स्त्रियों की भागीदारी का प्रमुख उदाहरण कौन हैं?
A) आंडाल और मीरा बाई
B) ललद्यद
C) दोनों A और B
D) इनमें से कोई नहीं
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
79.मीरा बाई के भक्ति गीत किस भाषा में प्रमुख रूप से हैं?
A) अवधी
B) ब्रज
C) संस्कृत
D) फारसी
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– B
80.‘पुष्टि मार्ग’ का संबंध किस संत से है?
A) चैतन्य महाप्रभु
B) रामानंदा
C) रावल्लभाचार्य
D) निम्बार्क
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
81. भक्ति आंदोलन को ‘जन आंदोलन’ कहने का सबसे ठोस कारण क्या है?
A) शासकों का संरक्षण
B) सामान्य जनता की भागीदारी
C) सैन्य समर्थन
D) शास्त्रीय विद्वानों का प्रभुत्व
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– B
82. अलवार और नयनार संतों की रचनाओं की प्रमुख विशेषता क्या थी?
A) दार्शनिक जटिलता
B) संस्कृत प्रधान भाषा
C) भावनात्मक भक्ति और सरल भाषा
D) राजकीय प्रशंसा
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
83. निर्गुण भक्ति परंपरा का सबसे स्पष्ट सामाजिक संदेश क्या था?
A) अवतारवाद
B) जाति और कर्मकांड का विरोध
C) मंदिर निर्माण
D) शास्त्र अध्ययन
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– B
84. तुलसीदास द्वारा प्रस्तुत राम किस रूप में आदर्श हैं?
A) योद्धा राजा
B) तपस्वी योगी
C) मर्यादा पुरुषोत्तम
D) दार्शनिक चिंतक
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
85. सूरदास की भक्ति कविता का प्रमुख भाव क्या है?
A) वीर रस
B) करुण रस
C) वात्सल्य रस
D) शांत रस
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
86. मीरा बाई को भक्ति आंदोलन में क्रांतिकारी क्यों माना जाता है?
A) वे निर्गुण संत थीं
B) उन्होंने संस्कृत में रचना की
C) उन्होंने सामाजिक और पारिवारिक बंधनों को ठुकराया
D) वे राजाश्रित कवयित्री थीं
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
87. चैतन्य महाप्रभु का आंदोलन किस पद्धति पर आधारित था?
A) ध्यान योग
B) ज्ञान मार्ग
C) प्रेम, भक्ति और संकीर्तन
D) तपस्या और संन्यास
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
88. सूफ़ी आंदोलन में ‘वहदत-उल-वजूद’ का तात्पर्य क्या है?
A) ईश्वर और आत्मा भिन्न हैं
B) सभी अस्तित्व ईश्वर का ही रूप हैं
C) शरियत का कठोर पालन
D) धार्मिक युद्ध
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– B
89. भारत में सबसे अधिक लोकप्रिय सूफ़ी सिलसिला कौन-सा था?
A) सूहरवर्दी
B) कादिरी
C) चिश्ती
D) नक़्शबन्दी
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
90. चिश्ती सूफ़ियों द्वारा शासकों से दूरी रखने का कारण क्या था?
A) राजनीतिक भय
B) आध्यात्मिक स्वतंत्रता बनाए रखना
C) धार्मिक आदेश
D) आर्थिक कमजोरी
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– B
91. ‘गरीब नवाज़’ की उपाधि किस सूफ़ी संत को दी गई?
A) निज़ामुद्दीन औलिया
B) बाबा फरीद
C) ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती
D) अमीर खुसरो
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
92. निज़ामुद्दीन औलिया किस सूफ़ी सिलसिले से संबंधित थे?
A) सूहरवर्दी
B) कादिरी
C) चिश्ती
D) नक़्शबन्दी
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
93. अमीर खुसरो को किस कारण ‘हिंदुस्तानी संस्कृति का जनक’ कहा जाता है?
A) प्रशासनिक सुधारों के कारण
B) धार्मिक कट्टरता के कारण
C) हिंदी-फारसी सांस्कृतिक समन्वय के कारण
D) स्थापत्य कला के कारण
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
94. नक़्शबन्दी सिलसिले का प्रमुख उद्देश्य क्या था?
A) संगीत और समा
B) प्रेम और सेवा
C) शरियत का कठोर पालन
D) लोकभाषा प्रचार
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
95. शेख अहमद सरहिंदी को किस उपाधि से जाना जाता है?
A) गरीब नवाज़
B) महबूब-ए-इलाही
C) मुजद्दिद-ए-अल्फ़-ए-सानी
D) सुल्तान-ए-औलिया
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
96. भक्ति आंदोलन के कारण किस प्रकार के साहित्य का विकास हुआ?
A) केवल संस्कृत साहित्य
B) केवल फारसी साहित्य
C) लोकभाषा आधारित भक्ति साहित्य
D) अरबी धार्मिक साहित्य
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
97. सूफ़ी आंदोलन ने भारतीय समाज में किस मूल्य को मज़बूती दी?
A) धार्मिक संघर्ष
B) सामाजिक विभाजन
C) प्रेम, सेवा और समानता
D) सैन्य विस्तार
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
98. भक्ति और सूफ़ी आंदोलनों की सबसे बड़ी समानता क्या थी?
A) मूर्ति पूजा
B) कर्मकांड समर्थन
C) ईश्वर से व्यक्तिगत प्रेम
D) शासकीय संरक्षण
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
99. ‘गंगा-जमुनी तहज़ीब’ शब्द किसका प्रतीक है?
A) धार्मिक संघर्ष
B) राजनीतिक समझौता
C) हिंदू-मुस्लिम सांस्कृतिक समन्वय
D) प्रशासनिक व्यवस्था
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
100. तुलसीदास ने राम को किस रूप में प्रस्तुत किया?
A) योगी
B) योद्धा
C) आदर्श पुरुष
D) संन्यासी
👉 उत्तर दिखाएँ
उत्तर– C
