⭐मौर्य साम्राज्य⭐
चन्द्रगुप्त मौर्य ने 322 ईसा पूर्व में धनानंद को पराजित कर नंद वंश का अंत किया और वहीँ से मौर्य साम्राज्य का उदय हुआ। इस विजय के साथ चन्द्रगुप्त मौर्य भारत के प्रथम व्यापक साम्राज्य के संस्थापक बने। उनकी राजधानी पाटलिपुत्र थी, जहाँ से उन्होंने चाणक्य की रणनीतियों के सहयोग से एक केंद्रीकृत और संगठित शासन स्थापित किया।
मौर्य साम्राज्य की स्थापना
• स्थापना वर्ष- 322 ईसा पूर्व
• संस्थापक- चन्द्रगुप्त मौर्य
• राजधानी- पाटलिपुत्र
• राज्य की प्रकृति: केंद्रीकृत, सुव्यवस्थित प्रशासन वाला विशाल साम्राज्य
मौर्य साम्राज्य के राजाओं
✦ चन्द्रगुप्त मौर्य ✦
मौर्य वंश का संस्थापक
• चन्द्रगुप्त मौर्य मौर्य साम्राज्य के संस्थापक थे।
• जन्म- लगभग 345 ई.पू.
• मगध की राजगद्दी- 322 ई.पू.
चाणक्य (कौटिल्य/विष्णुगुप्त) का मार्गदर्शन
• चन्द्रगुप्त को सत्ता तक पहुँचाने में चाणक्य की महत्वपूर्ण भूमिका थी।
• चाणक्य द्वारा लिखित प्रसिद्ध ग्रंथ- अर्थशास्त्र (जो राजनीति, अर्थव्यवस्था, प्रशासन से संबंधित है)।
• चन्द्रगुप्त ने गुरु भद्रबाहु से जैन धर्म की दीक्षा ली थी।
यूनानियों से संघर्ष
• चन्द्रगुप्त ने नंद वंश को हराकर मगध पर अधिकार किया।
• सिकन्दर की मृत्यु (323 ई.पू.) के बाद उसके राज्यपाल सेल्युकस निकेटर से संघर्ष हुआ।
• लगभग 305 ई.पू. में सेल्युकस को हराकर चन्द्रगुप्त ने काबुल, कंधार, हेरात और मकरान जैसे क्षेत्र प्राप्त किए।
• चन्द्रगुप्त मौर्य और सेल्यूकस के बीच हुए युद्ध का वर्णन एप्पियानस ने किया है।
• सेल्युकस ने अपनी पुत्री कार्नेलिया का विवाह चन्द्रगुप्त से किया और मैत्री संधि की।
मेगस्थनीज़ का आगमन
• सेल्युकस का दूत मेगस्थनीज़ चन्द्रगुप्त के दरबार में रहा।
• उसने प्रसिद्ध पुस्तक इण्डिका लिखी, जिसमें चन्द्रगुप्त के प्रशासन का वर्णन है।
दक्षिण भारत की यात्रा और संन्यास
• जीवन के अंतिम समय में चन्द्रगुप्त मौर्य अपने गुरु भद्रबाहु के साथ कर्नाटक के श्रवणबेलगोला गए।
• वहीं उन्होंने जैन परंपरा के अनुसार सल्लेखना व्रत द्वारा लगभग 298 ई.पू. में देह त्याग किया।
✦ बिन्दुसार ✦
परिचय
• बिन्दुसार चन्द्रगुप्त मौर्य का उत्तराधिकारी था।
• शासनकाल- 298 ई.पू. – 273 ई.पू.
• यूनानी लेखक उसे अमित्रघात (शत्रु-विनाशक) कहते हैं।
धर्म व संप्रदाय
• बिन्दुसार आजिवक संप्रदाय का अनुयायी था।
• ‘वायु पुराण’ में बिन्दुसार को भद्रसार कहा गया है।
• जैन ग्रंथों में बिन्दुसार को सिंहसेन कहा गया है।
विदेश संबंध
• सीरियाई शासक एण्टियोकस 1 ने बिन्दुसार के दरबार में दूत डाइमेकस भेजा। इसे ही मेगस्थनीज़ का उत्तराधिकारी माना जाता है।
• यूनानी ग्रंथों में बिन्दुसार के विशाल साम्राज्य का वर्णन मिलता है।
युद्घ
• बिन्दुसार के शासनकाल में तक्षशिला में हुए दो विद्रोह का वर्णन है। इस विद्रोह को दबाने के लिए बिन्दुसार ने पहले सुसीम को और बाद में अशोक को भेजा।
दक्षिण भारत पर नियंत्रण
• बिन्दुसार ने दक्षिण के कई राज्यों को अपने नियंत्रण में लिया।
• तमिल साहित्य में बिन्दुसार की शक्ति का उल्लेख है।
✦ सम्राट अशोक ✦
• राज्याभिषेक- 269 ई.पू. (मगध की गद्दी पर बैठे)।
• पूर्व पद- राजा बनने से पहले अशोक अवन्ती का राज्यपाल था।
नाम-
• पुराणों में- अशोकवर्धन।
• अभिलेखों (मास्की और गुर्जरा) में- अशोक।
• माता- सुभद्रांगी।
कलिंग युद्ध-
• राज्याभिषेक के 8वें वर्ष (261 ई.पू.) में।
• कलिंग की राजधानी तोसली पर अधिकार किया।
• प्लनी के अनुसार, मिस्र के राजा फिलाडेल्फस ने 'डियानीसियस' नामक राजदूत अशोक के दरबार में भेजा था।
धर्म और संस्कृति
बौद्ध धर्म-
• कलिंग युद्ध के बाद अशोक ने बौद्ध धर्म अपनाया।
• दीक्षा देने वाले भिक्षु- उपगुप्त।
• प्रचार- पुत्र महेन्द्र और पुत्री संघमित्रा को श्रीलंका भेजा।
• गुफा निर्माण- आजीवकों के रहने के लिए 'बराबर की पहाड़ियों' में 4 गुफाएं बनवाईं (कर्ज, चौपार, सुदामा, विश्व झोपड़ी)।
• नोट- अशोक के पौत्र दशरथ ने भी आजीवकों को नागार्जुन गुफा प्रदान की थी।
अशोक के अभिलेख (Inscriptions)
• भारत में शिलालेख का प्रचलन सबसे पहले अशोक ने किया।
• अशोक के मुख्य शिलालेख और उनके विषय
पहला शिलालेख – पशुओं की हत्या की निंदा।
दूसरा शिलालेख – मनुष्य और पशुओं की चिकित्सा-व्यवस्था का वर्णन।
तीसरा शिलालेख – अधिकारियों को हर पाँचवें वर्ष निरीक्षण का आदेश; धार्मिक नियमों का उल्लेख।
चौथा शिलालेख – भेरीघोष की जगह धम्मघोष की घोषणा की गयी है।
पाँचवाँ शिलालेख – धर्म-महामात्रों की नियुक्ति की जानकारी।
छठा शिलालेख – आत्म-नियन्त्रण की शिक्षा दी गयी है।
सातवाँ और आठवाँ शिलालेख – अशोक की तीर्थ-यात्राओं का वर्णन।
नौवाँ शिलालेख – सच्ची भेंट सच्ची शिष्टाचार का उल्लेख किया गया है I
दसवाँ शिलालेख – राजा व अधिकारियों को जनता के हित में सोचना चाहिए।
ग्यारहवाँ शिलालेख – घर्म का व्याख्या।
बारहवाँ शिलालेख – स्त्री महामात्रों की नियुक्ति और सब विचारों के सम्मान की बात।
तेरहवाँ शिलालेख – कलिंग युद्ध का वर्णन और अशोक के हृदय-परिवर्तन का उल्लेख।
चौदहवाँ शिलालेख – जनता को धार्मिक जीवन अपनाने की प्रेरणा।
अशोक के स्तंभ-लेख –
1. सारणाथ (उत्तर प्रदेश)
– यहाँ का स्तंभ-शीर्ष सिंह-स्तंभ भारत का राष्ट्रीय प्रतीक है।
– यहाँ से एक महत्वपूर्ण स्तंभ-लेख मिला था।
2. लौरिया नंदनगढ़ (बिहार)
– यहाँ अशोक का अच्छी अवस्था वाला स्तंभ मिला है।
– इसमें धम्म से जुड़े उपदेश खुदे हुए हैं।
3. लौरिया अरेराज (बिहार)
– यहाँ भी एक और महत्वपूर्ण स्तंभ-लेख मिला था।
4. रामपुरवा (बिहार)
– यहाँ से दो स्तंभ मिले — एक बैल-शीर्ष और एक शेर-शीर्ष।
– ये अत्यंत महत्वपूर्ण पुरातात्विक खोजें हैं।
5. टोपरा (हरियाणा)
– यहाँ का स्तंभ बाद में फ़िरोज़ शाह तुगलक दिल्ली ले गया था।
– आज यह दिल्ली के फ़िरोज़ शाह कोटला में खड़ा है।
6. मेरठ (उत्तर प्रदेश)
– यहाँ अशोक का एक और स्तंभ मिला था, जिसे दिल्ली (कुतुब परिसर) लाया गया।
7. निग्लीवा / निगलिहवा (नेपाल)
– यहाँ से अशोक का स्तंभ बुद्ध के पूर्व जन्मों से जुड़े स्थल पर मिला।
लिपियाँ (Scripts)
• ग्रीक एवं अरमाइक- अफगानिस्तान से।
• खरोष्ठी- उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान से।
• ब्राह्मी- शेष भारत से।
• शार-ए-कुना (कंधार)- यहाँ से ग्रीक और अरमाइक (द्विभाषीय) अभिलेख मिला है।
खोज व पठन
• शिलालेख की खोज- 1750 ई. में पाद्रेटी फेन्थैलर ने की। जिसकी संख्या- 14 थी।
• अशोक के अभिलेख सबसे पहले पढ़ने मे सफ़लता- 1837 ई. में जेम्स प्रिंसेप ने सबसे पहले पढ़ा।
✦दशरथ✦
• कार्य – (232 ईसा पूर्व – 224 ईसा पूर्व)
• अशोक की नीतियों को कुछ हद तक जारी रखा।
• प्रतीत होता है कि साम्राज्य कमजोर होना शुरू हुआ।
• कुछ शिलालेख (नागार्जुन गुफाएँ) इसी काल के।
✦संप्रति✦
• कार्य – (224 ईसा पूर्व – 215 ईसा पूर्व)
• जैन धर्म के बहुत बड़े संरक्षक।
• अनेक जैन मंदिर स्थापित कराए।
• सीमा क्षेत्रों पर नियंत्रण बनाए रखने के प्रयास।
✦बृहद्रथ✦
कार्य- लगभग 187 ईसा पूर्व तक
• अंतिम मौर्य सम्राट।
•187 ईसा पूर्व में पुष्यमित्र शुंग ने इसकी हत्या कर शुंग वंश की स्थापना की।
• इसी के साथ मौर्य साम्राज्य का अंत हुआ।
मौर्य प्रशासन (Administration of Mauryan Empire)
1. केंद्रीय प्रशासन (Central Administration)
सम्राट- सर्वोच्च सत्ता
प्रधान मंत्री- चाणक्य जैसे नीति-निर्माता
अमात्य- मंत्री वर्ग
महामात्र- उच्च अधिकारी (अशोक के समय विशेष महत्व)
मुख्य विभाग (अध्यक्ष)
– सेनाध्यक्ष (Army)
– नगराध्यक्ष (City Administration)
– वाणिज्याध्यक्ष (Trade & Commerce)
– कोषाध्यक्ष (Treasury)
– कृषकाध्यक्ष (Agriculture)
– लोहाध्यक्ष (Mining & Metals)
2.जनपद / प्रांत (Provinces or Janapadas)
मौर्य साम्राज्य को 4 से 5 बड़े प्रांतों में बाँटा गया था।
अशोक के समय के प्रमुख प्रांत
1. तुषाप (तक्षशिला) – उत्तर-पश्चिम
2. उज्जैन – पश्चिम
3. कौशल – मध्य क्षेत्र
4. कर्णसूवर (सुवर्णगिरि) – दक्षिण
5. पटलिपुत्र – मुख्य प्रांत
प्रांतों पर शासन-
– राजकुमार या आर्यपुत्र या राष्ट्रिक कहलाते थे
– सहायक अधिकार- महामात्र, प्रादेशिक, युक्त
3. जिला प्रशासन (District Administration)
जिले को कहा जाता था- अहर, विषय
अधिकारी- स्थानीय महामात्र, राष्ट्रिक, युक्त
कार्य- कर वसूली, कानून व्यवस्था, न्याय।
4. ग्राम प्रशासन (Village Administration)
सबसे छोटी इकाई- ग्राम
– ग्राम प्रमुख- ग्रामिक
– प्रशासन में सबसे छोटा गोप था, जो 10 ग्रामों का शासन संभालत था।
कार्य-
– कृषि व्यवस्था
– विवाद समाधान
– राजस्व देना
– श्रम व संसाधन प्रबंधन
5. नगर प्रशासन (Urban Administration)
– मुख्य अधिकारी- नगराध्यक्ष
– नगर का प्रशासन 6 समितियों (अध्यक्षों) में विभाजित:
1. उद्योग-धंधे
2. जनगणना
3. आवागमन
4. व्यापार
5. सुरक्षा
6. कर व्यवस्था
6. न्याय प्रशासन (Judicial Administration)
– सम्राट सर्वोच्च न्यायाधीश
– अपराधों के लिए दंड का विस्तृत वर्णन अर्थशास्त्र में
– चोरी, भ्रष्टाचार, व्यभिचार आदि पर कठोर दंड
– अशोक के समय दंड प्रणाली नरम की गई
7. सेना (Military Administration)
– चार भाग- पैदल सेना, घुड़सवार, रथ, हाथी
– यूनानी लेखकों के अनुसार मौर्य सेना दुनिया की सबसे बड़ी सेनाओं में से थी।
– सेना संचालन हेतु विशेष ‘समिति’ का उल्लेख मिलता है।
मौर्य सम्राट का अर्थव्यवस्था –
1. अर्थव्यवस्था की प्रकृति
– कृषि-प्रधान + राज्य-नियंत्रित (State-controlled economy)
– अर्थशास्त्र इसका मुख्य स्रोत है।
2. कृषि (Agriculture)
– सरकारी भूमि को सीता भूमि कहा जाता था
– मुख्य आय स्रोत- भूमि कर (1/6 भाग सामान्य दर)
– राज्य सिंचाई, नहर, जल प्रबंधन करता था।
– भूमि मापन और वर्गीकरण राज्य द्वारा।
3. कर प्रणाली (Taxation)
– भूमि कर मुख्य।
– अन्य कर: वन कर, खनन कर, पशु कर, व्यापार कर, पेशा कर, नगर कर।
– कर वसूली अधिकारी: महामात्र, अध्यक्ष, युक्त, प्रादेशिक।
4. उद्योग (Industries)
– कई उद्योग राज्य एकाधिकार में- धातु, खनन, वन-उद्योग, नमक, शराब, औषधि।
– हथियार निर्माण पर विशेष नियंत्रण।
5. व्यापार (Trade)
– आंतरिक व्यापार हेतु सड़क नेटवर्क विकसित।
– तक्षशिला-पाटलिपुत्र-तम्रलिप्ति प्रमुख मार्ग।
– बाहरी व्यापार: यूनानी विश्व, मिस्र, श्रीलंका, दक्षिण-पूर्व एशिया।
– निर्यात: मसाले, रेशम, कीमती पत्थर, हाथीदाँत।
– आयात: घोड़े, धातुएँ, विलासिता वस्तुएँ।
6. मुद्रा (Currency)
– पंच-चिन्हित सिक्के (Punch Marked Coins) प्रचलित।
– मुद्रा की शुद्धता नियंत्रित करने वाला अधिकारी: रूप्यकार।
7. नगर (Urban Economy)
– नगर प्रशासन- नगराध्यक्ष + 6 विभाग।
– महत्वपूर्ण नगर- पाटलिपुत्र, तक्षशिला, उज्जैन, कौशांबी।
– उत्पादन व व्यापार में श्रेणियों (Guilds) की प्रमुख भूमिका।
8. श्रम प्रणाली (Labour)
– दासप्रथा सीमित रूप में।
– “कर्मकर्ष” और “अर्धदास” कृषि व उद्योग में।
– वेतन का निर्धारण अर्थशास्त्र में स्पष्ट।
9. राज्य का नियंत्रण (State Control Features)
– मूल्य नियंत्रण, माप-तौल मानक, गुणवत्ता निरीक्षण।
– प्रमुख संसाधनों पर राज्य एकाधिकार।
– सुरक्षा के लिए सीमा-कर (Frontier tax) लागू।
⭐मौर्य साम्राज्य के महत्वपूर्ण 100 MCQs⭐
Q1. मौर्य साम्राज्य की स्थापना कब हुई?
A) 326 ई.पू.
B) 322 ई.पू.
C) 300 ई.पू.
D) 315 ई.पू.
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q2. मौर्य साम्राज्य का संस्थापक कौन था?
A) बिंदुसार
B) अशोक
C) चंद्रगुप्त मौर्य
D) पुष्यमित्र
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- C
Q3. चंद्रगुप्त को सत्ता दिलाने में किसका योगदान था?
A) मेगस्थनीज़
B) कौटिल्य
C) एंटिओकस
D) उपगुप्त
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q4. चंद्रगुप्त ने किस वंश को पराजित किया?
A) गुप्त
B) नंद
C) सातवाहन
D) शुंग
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q5. चंद्रगुप्त ने किस यूनानी शासक को हराया?
A) एंटिओकस
B) सेल्युकस
C) डेमेट्रियस
D) फिलाडेल्फस
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q6. सेल्युकस ने चंद्रगुप्त को संधि में क्या दिया?
A) सोना
B) 500 हाथी
C) कश्मीर
D) गंधार
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q7. चंद्रगुप्त–सेल्युकस युद्ध का वर्णन किसने किया?
A) प्लिनी
B) जस्टिन
C) एप्पियानस
D) स्ट्रैबो
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- C
Q8. सेल्युकस का दूत कौन था?
A) डाइमेकस
B) महेंद्र
C) फिलाडेल्फस
D) मेगस्थनीज़
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- D
Q9. मेगस्थनीज़ ने किस पुस्तक की रचना की?
A) अर्थशास्त्र
B) इण्डिका
C) नीति शास्त्र
D) मिलिंदपन्हो
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q10. चंद्रगुप्त ने कौन सा धर्म अपनाया?
A) बौद्ध
B) जैन
C) आजीवक
D) वैदिक
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q11. चंद्रगुप्त के गुरु कौन थे?
A) उपगुप्त
B) भद्रबाहु
C) बुद्ध
D) अश्वघोष
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q12. चंद्रगुप्त ने अंतिम समय कहाँ बिताया?
A) उज्जैन
B) श्रवणबेलगोला
C) पाटलिपुत्र
D) तक्षशिला
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q13. चंद्रगुप्त ने कौन-सा व्रत किया था?
A) कठिन तप
B) योग साधना
C) सल्लेखना
D) भिक्षु दीक्षा
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- C
Q14. चंद्रगुप्त की राजधानी क्या थी?
A) उज्जैन
B) पाटलिपुत्र
C) तक्षशिला
D) कौशांबी
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q15. चाणक्य का दूसरा नाम क्या है?
A) गौतम
B) विष्णुगुप्त
C) शंकर
D) नागार्जुन
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q16. ‘अर्थशास्त्र’ किसने लिखा?
A) बुद्ध
B) कौटिल्य
C) अशोक
D) पाणिनि
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q17. चंद्रगुप्त का जन्म कब माना जाता है?
A) 400 ई.पू.
B) 345 ई.पू.
C) 300 ई.पू.
D) 385 ई.पू.
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q18. नंद वंश का अंतिम राजा कौन था?
A) महापद्मनंद
B) धनानंद
C) वर्णनंद
D) नंदिनी
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q19. सेल्युकस–चंद्रगुप्त संधि से चंद्रगुप्त को क्या मिला?
A) बंगाल
B) काबुल–कंधार
C) गुजरात
D) नेपाल
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q20. चंद्रगुप्त के समय प्रशासन का मुख्य स्रोत कौन था?
A) इंडिका
B) त्रिपिटक
C) पुराण
D) जाटक
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- A
Q21. बिंदुसार को यूनानियों ने किस नाम से बुलाया?
A) अमित्रघात
B) भद्रसार
C) सिंहसेन
D) उपर्युक्त सभी
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- D
Q22. बिंदुसार का शासनकाल क्या था?
A) 298–273 ई.पू.
B) 300–250 ई.पू.
C) 273–232 ई.पू.
D) 350–320 ई.पू.
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- A
Q23. बिंदुसार किस संप्रदाय का अनुयायी था?
A) जैन
B) आजीवक
C) वैदिक
D) बौद्ध
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q24. जैन ग्रंथों में बिंदुसार को क्या कहा गया?
A) प्रियदर्शी
B) सिंहसेन
C) देवपुत्र
D) अशोकवर्धन
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q25. बिंदुसार के दरबार में कौन सा विदेशी दूत आया?
A) मेगस्थनीज़
B) डाइमेकस
C) एंटिओकस
D) जस्टिन
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q26. बिंदुसार के समय तक्षशिला का विद्रोह किसने दबाया?
A) महेंद्र
B) सुसीम
C) अशोक
D) कात्यायन
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- C
Q27. बिंदुसार ने पहले किसे तक्षशिला भेजा?
A) अशोक
B) सुसीम
C) महेंद्र
D) रोहिणी
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q28. वायु पुराण में बिंदुसार का नाम क्या है?
A) प्रियदर्शी
B) भद्रसार
C) सुबुद्ध
D) चन्द्रवर्धन
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q29. तमिल साहित्य में बिंदुसार का उल्लेख किस रूप में है?
A) शक्तिशाली राजा
B) कवि
C) दार्शनिक
D) सैनिक
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- A
Q30. बिंदुसार के पिता कौन थे?
A) अशोक
B) चंद्रगुप्त
C) महापद्म
D) धनानंद
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q31. बिंदुसार के समय मौर्य साम्राज्य कहाँ तक फैला था?
A) केवल दक्षिण
B) केवल उत्तर
C) लगभग पूरे भारत में
D) केवल पूर्व में
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- C
Q32. बिंदुसार को कौन सा उपाधि दी गई थी?
A) अमित्रघात
B) प्रियदर्शी
C) महेश्वर
D) देवपुत्र
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- A
Q33. बिंदुसार किस धर्म का संरक्षक था?
A) बौद्ध
B) जैन
C) आजीवक
D) शैव
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- C
Q34. बिंदुसार का अन्य नाम क्या है?
A) अशोकवर्धन
B) सिंहसेन
C) देववर्धन
D) नागसेन
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q35. बिंदुसार के समय दक्षिण भारत का विस्तार किसने किया?
A) चंद्रगुप्त
B) बिंदुसार
C) अशोक
D) महेंद्र
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q36. अशोक का राज्याभिषेक कब हुआ?
A) 300 ई.पू.
B) 273 ई.पू.
C) 269 ई.पू.
D) 261 ई.पू.
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- C
Q37. अशोक किस प्रांत का राज्यपाल था?
A) अवन्ती
B) कौशल
C) उज्जैन
D) तक्षशिला
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- A
Q38. अशोक का नाम किस अभिलेख में मिलता है?
A) कंधार
B) मास्की
C) धौली
D) सारनाथ
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q39. अशोक की माता का नाम क्या था?
A) सुभद्रांगी
B) महादेवी
C) रोहिणी
D) विशाखा
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- A
Q40. कलिंग युद्ध कब हुआ?
A) 273 ई.पू.
B) 261 ई.पू.
C) 285 ई.पू.
D) 250 ई.पू.
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q41. कलिंग की राजधानी क्या थी?
A) धौली
B) तोसली
C) पाटलिपुत्र
D) श्रावस्ती
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q42. अशोक को बौद्ध धर्म में किसने दीक्षित किया?
A) भद्रबाहु
B) उपगुप्त
C) महावीर
D) नागसेन
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q43. अशोक ने श्रीलंका किसे भेजा?
A) भद्रबाहु
B) महेन्द्र–संगमित्रा
C) बुद्धघोष
D) नागार्जुन
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q44. अशोक ने किन लोगों के लिए बराबर पहाड़ियों में गुफाएँ बनवाईं?
A) बौद्ध
B) जैन
C) आजीवक
D) शैव
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- C
Q45. कलिंग युद्ध का वर्णन किस शिलालेख में मिलता है?
A) 5वाँ
B) 7वाँ
C) 13वाँ
D) 14वाँ
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- C
Q46. भारत का राष्ट्रीय प्रतीक (सिंह-शीर्ष) किस स्थान के स्तंभ से लिया गया है?
A) टोपरा
B) सारनाथ
C) रामपुरवा
D) लौरिया नंदनगढ़
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q47. अशोक के शिलालेखों को सबसे पहले किसने पढ़ा/समझा?
A) मेगस्थनीज़
B) चाणक्य
C) जेम्स प्रिंसेप
D) फाह्यान
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- C
Q48. अशोक की राज्य-नीति को सामान्यतः किस नाम से जाना जाता है?
A) ब्राह्मण नीति
B) धम्म नीति
C) युद्ध नीति
D) राजस्व नीति
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q49. अशोक का कौन-सा स्तंभ नेपाल से मिला है?
A) लौरिया
B) टोपरा
C) निगलिहवा
D) मेरठ
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- C
Q50. अशोक ने आजीवकों के लिए किस स्थान पर गुफाएँ बनवाई?
A) अजंता
B) उदयगिरी
C) बराबर पहाड़ी
D) बाघ
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- C
Q51. भारत में शिलालेखों के प्रचलन की शुरुआत किसने की?
A) बिंदुसार
B) अशोक
C) चंद्रगुप्त
D) पुष्यमित्र
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q52. अशोक के अभिलेख किन-किन लिपियों/भाषाओं में पाए गए हैं?
A) खरोष्ठी
B) ब्राह्मी
C) अरमाइक और ग्रीक
D) उपर्युक्त सभी
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- D
Q53. कंधार का अभिलेख किस भाषा में है?
A) ब्राह्मी
B) प्राकृत
C) ग्रीक-अरमाइक
D) खरोष्ठी
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- C
Q54. अशोक के अभिलेखों को सबसे पहले किसने पढ़ा/समझा?
A) फाह्यान
B) मेगस्थनीज़
C) जेम्स प्रिंसेप
D) मार्को पोलो
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- C
Q55. अशोक का कौन-सा शिलालेख पशु-हत्या की निंदा करता है?
A) पहला
B) दूसरा
C) तीसरा
D) चौथा
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- A
Q56. 'मनुष्य व पशु चिकित्सा' का उल्लेख किस शिलालेख में है?
A) दूसरा
B) पाँचवाँ
C) तेरहवाँ
D) बारहवाँ
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- A
Q57. अधिकारियों को हर पाँच वर्ष में निरीक्षण का निर्देश किस शिलालेख में है?
A) पहला
B) तीसरा
C) सातवाँ
D) बारहवाँ
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q58. 'भेरीघोष' की जगह 'धम्मघोष' का उल्लेख किस शिलालेख में मिलता है?
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q59. धर्म-महामात्रों की नियुक्ति का उल्लेख किस शिलालेख में मिलता है?
A) पाँचवाँ
B) पहला
C) नौवाँ
D) सातवाँ
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- A
Q60. अशोक की तीर्थ-यात्राओं का वर्णन किन शिलालेखों में मिलता है?
A) 3 और 4
B) 7 और 8
C) 9 और 11
D) 12 और 14
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q61. 13वें शिलालेख में किस घटना का वर्णन है?
A) चिकित्सा
B) कलिंग युद्ध
C) दान व्यवस्था
D) व्यापार
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q62. ‘सच्ची भेंट, सच्चा शिष्टाचार’ किस शिलालेख से मिलता है?
A) 9वाँ
B) 5वाँ
C) 11वाँ
D) 7वाँ
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- A
Q63. ‘सब विचारों के सम्मान’ का वर्णन किस शिलालेख में है?
A) 14वाँ
B) 12वाँ
C) 10वाँ
D) 8वाँ
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q64. अशोक के सबसे पहले शिलालेख कहाँ खोजे गए?
A) सारनाथ
B) टोपरा
C) धौली
D) देवगिरी
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q65. किस स्थान का स्तंभ भारत का राष्ट्रीय प्रतीक बना?
A) सारनाथ
B) रामपुरवा
C) मेरठ
D) तक्षशिला
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- A
Q66. रामपुरवा में कौन-कौन से स्तंभ मिले?
A) हाथी-शीर्ष
B) शेर और बैल शीर्ष
C) सिंह-शीर्ष
D) गरुड़-शीर्ष
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q67. लौरिया नंदनगढ़ कहाँ स्थित है?
A) नेपाल
B) बिहार
C) उत्तर प्रदेश
D) हरियाणा
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q68. मेरठ के स्तंभ को दिल्ली कौन लाया?
A) अकबर
B) फिरोजशाह तुगलक
C) बहलोल लोदी
D) अशोक
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q69. अशोक का नाम स्पष्ट रूप से किस अभिलेख में मिलता है?
A) कंधार
B) मास्की
C) धौली
D) गिरनार
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q70. सबसे पहले शिलालेखों की खोज किसने की?
A) फाह्यान
B) प्रिंसेप
C) फेन्थैलर
D) मेगस्थनीज़
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- C
Q71. अशोक के मुख्य शिलालेखों की संख्या कितनी है?
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- C
Q73. बुद्ध के पूर्व जन्मों संबंधी स्तंभ कहाँ मिला?
A) मेरठ
B) लौरिया
C) निगलिहवा
D) रामपुरवा
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- C
Q74. टोपरा स्तंभ आज कहाँ स्थित है?
A) दिल्ली, फीरोजशाह कोटला
B) लाल किला
C) आगरा
D) लखनऊ
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- A
Q75. किस शिलालेख में धार्मिक जीवन अपनाने की प्रेरणा दी गई?
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- C
Q76. मौर्य प्रशासन की प्रकृति कैसी थी?
A) जनजातीय
B) संघीय
C) केंद्रीकृत
D) स्थानीय
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- C
Q77. केंद्रीय प्रशासन का सर्वोच्च अधिकारी कौन था?
A) प्रधानमंत्री
B) अमात्य
C) महामात्र
D) सम्राट
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- D
Q78. ‘अमात्य’ किसे कहते थे?
A) सैनिक अधिकारी
B) मंत्री वर्ग
C) कर अधिकारी
D) कूटनीतिज्ञ
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q79. प्रांतों का शासन कौन करता था?
A) ग्रामिक
B) गोप
C) राजकुमार/आर्यपुत्र
D) कोषाध्यक्ष
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- C
Q80. जिले को मौर्यकाल में क्या कहा जाता था?
A) विषय/अहर
B) गोचर
C) मंडल
D) पत्तन
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- A
Q81. ग्राम प्रशासन का प्रमुख क्या कहलाता था?
A) युक्त
B) ग्रामिक
C) गोप
D) राष्ट्रिक
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q82. 10 गाँवों का प्रशासन कौन देखता था?
A) ग्रामिक
B) गोप
C) युक्त
D) अमात्य
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q83. नगर का प्रमुख कौन था?
A) अमात्य
B) नगराध्यक्ष
C) सेनापति
D) कोषाध्यक्ष
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q84. नगर प्रशासन कितनी समितियों में विभाजित था?
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- D
Q85. मौर्य न्याय प्रणाली का सर्वोच्च अधिकारी कौन था?
A) अमात्य
B) उपराजा
C) सम्राट
D) महामात्र
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- C
Q86. अर्थशास्त्र के अनुसार दंड प्रणाली कैसी थी?
A) नरम
B) कठोर
C) धार्मिक
D) जनता आधारित
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q87. मौर्य काल की सेना किस प्रकार विभाजित थी?
A) पैदल
B) घुड़सवार
C) रथ व हाथी
D) उपर्युक्त सभी
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- D
Q88. मौर्य अर्थव्यवस्था मुख्यतः कैसी थी?
A) व्यापार आधारित
B) कृषि प्रधान
C) समुद्री आधारित
D) चरवाहा आधारित
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q89. मौर्य काल का मुख्य कर कौन था?
A) व्यापार कर
B) पशु कर
C) भूमि कर
D) कर-मुक्ति
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- C
Q90. सरकारी भूमि को क्या कहा जाता था?
A) ग्राम भूमि
B) सीता भूमि
C) शाही भूमि
D) देव भूमि
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q91. पंच-चिन्हित सिक्के किस काल में मिलते हैं?
A) गुप्त
B) मौर्य
C) मुगल
D) संगम
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q92. मुद्रा की शुद्धता की जाँच कौन करता था?
A) अमात्य
B) रूप्यकार
C) नगराध्यक्ष
D) युक्त
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q93. राज्य नियंत्रण में कौन सा उद्योग प्रमुख था?
A) वस्त्र उद्योग
B) धातु व खनन उद्योग
C) कृषि
D) शिक्षा
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q94. मौर्य साम्राज्य का प्रमुख व्यापार मार्ग कौन सा था?
A) काशी–कांची
B) तक्षशिला–पाटलिपुत्र–तम्रलिप्ति
C) कश्मीर–मथुरा
D) उज्जैन–सोपारा
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q95. मौर्य काल में कौन सी वस्तु निर्यात की जाती थी?
A) घोड़े
B) रेशम व कीमती पत्थर
C) लौह अयस्क
D) मिट्टी के बर्तन
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q96. श्रेणियाँ (Guilds) किससे संबंधित थीं?
A) सैनिक
B) कारीगर व व्यापारी
C) पुजारी
D) किसान
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q97. मौर्य साम्राज्य में मूल्य नियंत्रण का काम कौन करता था?
A) ग्रामिक
B) अध्यक्ष
C) महामात्र
D) सेनापति
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- B
Q98. मौर्य प्रशासन किस आधार पर चलता था?
A) अर्थशास्त्र
B) मनुस्मृति
C) वेद
D) राजनीतिक नीति
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- A
Q99. मौर्य साम्राज्य का उत्तराधिकारी कौन था?
A) दशरथ
B) संप्रति
C) बृहद्रथ
D) बिंदुसार
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- C
Q100. मौर्य साम्राज्य का अंत किसके शासन में हुआ?
A) दशरथ
B) संप्रति
C) बृहद्रथ
D) अशोक
उत्तर दिखाएँ
उत्तर- C