भारत - एक सामान्य परिचय
पाठ में दिये गये प्रश्न निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए
प्रश्न 1. भारत देश का मानक समय किस रेखा से निर्धारित होता है ?
उत्तर - भारत देश का मानक समय 82°30' पूर्वी देशान्तर रेखा से निर्धारित होता है।
प्रश्न 2. भारत का जल संबंधी मतभेद किन-किन देशों के साथ है ?
उत्तर- भारत का जल संबंधी मतभेद बांग्लादेश पाकिस्तान और चीन के साथ है।
प्रश्न 3. विश्व की कुल जनसंख्या की कितनी प्रतिशत जनसंख्या भारत में निवास करती हैं ?
उत्तर- विश्व की कुल जनसंख्या का लगभग 17-2% जनसंख्या भारत में निवास करती है।
प्रश्न 4. द्वीप से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर- द्वीप (Island) वह भू-भाग होता है जो चारों ओर से पानी (समुद्र, नदी, झील आदि) से घिरा होता है।
उदाहरण - अंडमान निकोबार द्वीप ।
प्रश्न 5. प्रायद्वीप किसे कहते हैं ?
उत्तर- प्रायद्वीपीय (Peninsula) उस भू-भाग को कहते हैं जो तीनों ओर से जल (समुद्र या महासागर) से घिरा होता है, लेकिन एक ओर से ज़मीन (स्थल) से जुड़ा होता है।
उदाहरण
भारत एक प्रायद्वीप है, क्योंकि इसके तीनों ओर जल है:
पूर्व में – बंगाल की खाड़ी
पश्चिम में – अरब सागर
दक्षिण में – हिन्द महासागर
लेकिन यह उत्तर दिशा में एशिया महाद्वीप से जुड़ा हुआ है। इसलिए भारत का दक्षिण भाग प्रायद्वीप है।
प्रश्न 6. मानचित्र की सहायता से निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
प्रश्न 1. अंडमान निकोबार द्वीप सलार किस सागर या खाड़ी में है ?
उत्तर- अंडमान निकोबार द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी है।
प्रश्न 2. लक्षद्वीप किस सागर या खाड़ी में है ?
उत्तर- लक्षद्वीप अरब सागर में है।
प्रश्न 3. छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा किन-किन राज्यों से मिलती है ?
उत्तर- छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा दक्षिण में आंध्रप्रदेश, पूर्व में ओडिशा, उत्तर-पूर्व में झारखण्ड, उत्तर में उत्तरप्रदेश, उत्तर-पश्चिम में मध्यप्रदेश, दक्षिण-पश्चिम में तेलंगाना और पश्चिम में महाराष्ट्र राज्यों से मिलती है।
प्रश्न 4. भारत किस महाद्वीप में स्थित है ?
उत्तर - भारत एशिया महाद्वीप में स्थित है।
प्रश्न 5. भारत के मध्य से कौन-सी अक्षांश रेखा गुजरती है ?
उत्तर - भारत के मध्य से कर्क रेखा 23 1/2 °गुजरती है।
प्रश्न 6. कश्मीर से कन्याकुमारी एवं गुजरात से अरुणाचल प्रदेश तक भारत का विस्तार कितने कि.मी. है ?
उत्तर-कश्मीर से कन्याकुमारी तक 3,214 कि. मी. एवं गुजरात से अरुणाचल प्रदेश तक 2,933 कि. मी. है।
प्रश्न 7. भारत के उन राज्यों की पहचान कीजिए जिनसे होकर कर्क रेखा गुजरती है ?
उत्तर- गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिमी बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम से कर्क रेखा गुजरती है।
प्रश्न 8. भारत की स्थल सीमा किन-किन देशों को स्पर्श करती है ?
उत्तर - भारत की स्थल सीमा पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और म्यांमार देशों को स्पर्श करती है।
प्रश्न 9. मानचित्र में भारत के पड़ोसी देशों के बीच की सीमा किस चिन्ह से दिखाई गई है ?
उत्तर- मानचित्र में भारत के पड़ोसी देशों के बीच की सीमा चिन्हों से दिखाया गया है।
प्रश्न 10. भारत किन-किन सागरों व महासागरों से घिरा हुआ है ?
उत्तर - भारत पश्चिम में अरब सागर और पूर्व में बंगाल की खाड़ी से घिरी हुई है। दक्षिण में हिन्द महासागर है।
अभ्यास के प्रश्न
प्रश्न 1. हिमालय से निकलने वाली सदानीर नदियों के नाम बताइए।
उत्तर- सिन्धु व उसकी सहायक नदियाँ (सतलज, रावी, झेलम, व्यास, चिनाव) तथा गंगा व उसकी सहायक नदियाँ (यमुना, गंडक, घाघरा) आदि सदानीर नदियाँ हैं।
प्रश्न 2.उत्तरी ध्रुव से आने वाली बर्फीली ठंडी हवाओं से हमारी रक्षा कौन करता है ?
उत्तर-उत्तरी ध्रुव से आने वाली बर्फीली ठंडी हवाओं से हमारी रक्षा हिमालय पर्वत करता है।
प्रश्न 3. भारत की बाह्य सीमा को छूने वाले पड़ोसी देशों की सूची बनाइए।
उत्तर- अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, म्यांमार, भूटान, नेपाल और चीन।
प्रश्न 4. SAARC से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर- दक्षिण एशिया के देशों ने आपसी संबंधों - राजनैतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक - को बेहतर बनाने के लिए "साउथ एशियन एसोसिएशन ऑफ रीजनल को-ऑपरेशन" (SAARC) का गठन किया।
प्रश्न 5. आपके राज्य में कितनी भाषाएँ बोली जाती हैं ? सूची बनाइए।
उत्तर- हमारे राज्य में 22 भाषाएँ बोली जाती हैं जैसे- 1. हिन्दी, 2. तमिल, 3.पंजाबी , 4.मराठी , 5. कन्नड़, 6. मलयालम, 7.गुजराती